Kushinagar Weather Forecast Pleasant Weather with Rain Expected in Upcoming Days तीन दिन तक मौसम रहेगा सुहाना, गर्मी से मिलेगी राहत , Kushinagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsKushinagar Weather Forecast Pleasant Weather with Rain Expected in Upcoming Days

तीन दिन तक मौसम रहेगा सुहाना, गर्मी से मिलेगी राहत

Kushinagar News - कुशीनगर में अगले तीन दिन मौसम सुहाना रहने की संभावना है। गरज और बिजली के साथ बारिश की भी संभावना है। अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।...

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगरThu, 11 Sep 2025 08:28 AM
share Share
Follow Us on
तीन दिन तक मौसम रहेगा सुहाना, गर्मी से मिलेगी राहत

कुशीनगर। जिले में आगामी तीन दिन तक मौसम सुहाना बने रहे के आसार हैं। इस दौरान गरज, तड़क के साथ बारिश होने की संभावना है। बुधवार को मौसम अन्य दिनों के अपेक्षा सामान्य रहा। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम वैज्ञानित स्रुती बी सिंह ने भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बताया कि आगामी पांच दिन अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। सुबह और शाम के समय सापेक्षिक आर्द्रता 94 से 97 प्रतिशत और 65 से 72 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है।

पूर्वानुमानित अवधि के दौरान 1 से 10 किमी प्रति घंटे की गति से पूर्वी हवा चलने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि के दौरान घने बादल छाए रहने की संभावना है। 11, 12 व 13 सितंबर को जिले के कई अलग-अलग स्थानों पर गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है। उन्होंने किसानों को सुझाव दिया है कि वह बेल को बांस के बने स्टैंड पर ज़मीन से ऊपर उठाएं। उच्च आर्द्रता को देखते हुए किसानों को सलाह दी जाती है कि वह भंडारित अनाज को कीटों से बचाएं। रोपाई की गई धान की फसल में खरपतवार नियंत्रण को प्राथमिकता दें। जल्दी बोई गई धान की फसल में तना छेदक और पत्ती मोड़क कीट की निगरानी करें। भिंडी, उड़द और मूंग की फसलों में पीला मोजेक वायरस रोग की निगरानी करें। यह रोग सफेद मक्खी द्वारा फैलता है। इनमें पौधे की शिराएं पीली होकर मोटी हो जाती हैं और बाद में पत्तियां भी पीली पड़ने लगती हैं। रोग की गंभीर अवस्था में तने और फलों का रंग भी पीला पड़ जाता है। रोगग्रस्त पौधे और फलियां छोटी रह जाती हैं। रोगग्रस्त पौधे को उखाड़कर नष्ट कर दें। रोग को फैलने से रोकने के लिए इमिडाक्लोप्रिड 1 मिली का घोल बनाकर 3 लीटर पानी की दर से खेत में छिड़काव करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।