Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsKushinagar Voter Registration 74 47 Forms Submitted Officials Urge Quick Cooperation
एसआईआर: 20 लाख 6 हजार 873 मतदाताओं ने जमा किए गणना प्रपत्र

एसआईआर: 20 लाख 6 हजार 873 मतदाताओं ने जमा किए गणना प्रपत्र

संक्षेप:

Kushinagar News - कुशीनगर में अब तक 74.47 फीसदी मतदाता गणना प्रपत्र जमा हो चुके हैं। अधिकारियों ने मतदाताओं से जल्दी सहयोग की अपील की है ताकि सभी विसों की मतदाता सूची समय पर संशोधित की जा सके। बीएलओ को सहयोग देने के लिए सभासदों से भी मदद की गुहार लगाई गई है।

Thu, 4 Dec 2025 08:53 AMNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share Share
Follow Us on

कुशीनगर। एसआईआर के तहत जिले में अब तक लगभग 74. 47 फीसदी मतदाताओं के गणना प्रपत्र जमा हो चुके हैं। वहीं कई बीएलओ ने समय से पूर्व गणना प्रपत्रों को भरने का कार्य भी पूरा कर लिया है। अधिकारियों ने मतदाताओं से जल्द सहयोग करने की अपील की गई है, ताकि समयबद्ध ढंग से सभी विसों की मतदाता सूची संशोधित की जा सके। एसआईआर कार्य समय से पूरा करने के लिये डीएम, एडीएम सहित तमाम जिला, तहसील से लेकर ग्राम स्तर पर अधिकारी व कर्मचारी बूथो का निरीक्षण कर बीएलओ का सहयोग कर रहे है। वही विभाग के रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को दोपहर 2 बजे तक कुल 20 लाख 6 हजार 873 गणना प्रपत्र कलेक्ट किये गये थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रतिदिन प्रगति दर्ज कराने के निर्देश दिये गए हैं। वहीं पडरौना नगर क्षेत्र में पढ़ने वाले बूथों पर गणना प्रपत्र का डिजिटाइजेशन का कार्य बहुत धीमी गति से होने के वजह से एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार सदर अभिषेक मिश्रा ने विभिन्न बूथो का निरीक्षण कर बीएलओ से जानकारी लिये। उन्होंने फार्म डिजिटलाइजेशन के कार्य तीव्र गति से करने के लिए सभी सभासदो व सम्भ्रांत व्यक्तियों से बीएलओ की मदत करने की अपील किये। पडरौना शहर में कार्य को गति से देने के लिये लेखपाल योगेंद्र गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी। इसके अलावा तहसीलदार शहर के आवास विकास कॉलोनी, तुलसी कॉलोनी, कानू टोला, तुरहा टोली में घूम घूम कर लोगों से गड़ना फॉर्म जमा करने के लिए कहे l उन्होंने यह भी कहा कि यदि बीएलओ द्वारा बार-बार मतदाता के घर पहुंच फॉर्म भर कर मांगने पर नहीं वापस किया जाता हैं, तो उन मतदाताओं को अनुपस्थित मानकर वोटर लिस्ट दुरुस्त कर दी जाएगी।