डुप्लिकेट मतदाता : सत्यापन में काटे गए 2,45,424 लोगों के नाम

Dec 17, 2025 10:48 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share

Kushinagar News - कुशीनगर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाने के लिए चलाए गए सत्यापन अभियान में 2,45,424 डुप्लिकेट मतदाता सामने आए हैं। बीएलओ ने गांव-गांव जाकर आधार के माध्यम से पहचान की। सभी आवश्यक सुधार कर मतदाता सूची को अद्यतन किया गया है। असंतुष्ट मतदाता 23 दिसंबर के बाद दावा दर्ज करा सकेंगे।

डुप्लिकेट मतदाता : सत्यापन में काटे गए 2,45,424 लोगों के नाम

कुशीनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले जिले में मतदाता सूची को शुद्ध व पारदर्शी बनाने के लिए चलाए गए विशेष सत्यापन अभियान में बड़ी संख्या में डुप्लिकेट मतदाता सामने आयें हैं। आधार आधारित सत्यापन के दौरान 2,45,424 मतदाताओं के नाम दो स्थानों या पर पाए गये गये, जिनमें से नियमानुसार एक स्थान से नाम काट दिया गया है। डुप्लिकेट मतदाता सत्यापन को लेकर बीएलओ गांव-गांव जाकर आधार के माध्यम से मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित किये। इस दौरान यह भी सामने आया कि 5,11,390 मतदाताओं के नाम एक ही ग्राम पंचायत में दो अलग-अलग स्थानों पर दर्ज थे। जांच के बाद सभी मामलों में आवश्यक सुधार करते हुए मतदाता सूची को अद्यतन किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रशासन ने बताया कि ग्राम पंचायतों में चलाये गए विशेष सर्वे अभियान के तहत शत-प्रतिशत सत्यापन कार्य पूरा कर लिया गया है। दो स्थानों पर नाम पाए जाने की स्थिति में केवल एक ही स्थान पर नाम वैध माना गया है। मतदाता सूची से नाम कटने या संशोधन से असंतुष्ट मतदाता 23 दिसंबर के बाद निर्धारित तिथि तक दावा एवं आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। अधिकारियों ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अपनी प्रविष्टि की जांच कर लें और आवश्यक सुधार समय से करा लें, ताकि चुनाव के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी धनंजय दुबे ने बताया कि समय से पूर्व शत प्रतिसत डुप्लिकेट मतदाताओ का सत्यापन कार्य पूरा कर लियर गया है। उन्होंने बताया कि सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव द्वारा सभी बीडीओ को इस कार्य को शुद्ध , पारदर्शी व समय से सत्यापन पूरा करने के लिये लगातार प्रयासरत्न रहीं। उनके लगातार निरीक्षण व बैठको के वजह से सत्यापन कार्य ससमय पूरा हुआ है। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची से जिन मतदाताओं के नाम बाहर किये गये हैं। इसमें एक ही गांव के दो बूथों पर नाम थे। दो स्थानो में से एक स्थान से नाम को काटा गया है। वहीं कुछ मतदाता ऐसे थे, जिनहोंने बीएलओ के मांगने पर अपने आधार के अंतिम चार अंक उपलब्ध नहीं कराये थे। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओ के नाम कटे हैं वह लोग 23 दिसंबर के बाद अपने दावे व आपत्तियां दाखिल कर सकते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।