Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsKushinagar Voter List More Women Than Men Removed Amidst Draft Review
एसआईआर में पुरुषों से अधिक महिलाओं के कटे सूची से नाम

एसआईआर में पुरुषों से अधिक महिलाओं के कटे सूची से नाम

संक्षेप:

Kushinagar News - कुशीनगर में चुनावी प्रक्रिया के दौरान, पुरुषों की तुलना में अधिक महिलाएँ मतदाता सूची से बाहर की गई हैं। निर्वाचन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 2,20,128 पुरुष और 2,82,488 महिलाएं मतदाता सूची से हटाई गई हैं। फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक नाम कटे हैं जबकि खड्डा में सबसे कम। कुल 5,02,640 मतदाता सूची से बाहर हुए हैं।

Jan 07, 2026 10:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share Share
Follow Us on

कुशीनगर। एसआईआर के दौरान जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में पुरुषों की तुलना में अधिक महिलाओं के नाम मतदाता सूची से बाहर किये गये हैं। निर्वाचन विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 2,20,128 पुरुष और 2,82,488 महिला मतदाताओं के नाम सूची से हटाये गये हैं। इसके अलावा 24 अन्य मतदाताओं के नाम भी मतदाता सूची से विलोपित किया गया है। वही विधानसभा क्षेत्र फाजिलनगर में सबसे अधिक मतदाताओं के नाम कटे हैं, जबकि खड्डा विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम नाम सूची से हटाया गया है। निर्वाचन विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार विधानसभा क्षेत्र खड्डा में 29,853 पुरुष, 36,225 महिला, पडरौना में 36,748 पुरुष, 46,321 महिला, तमकुहीराज में 37,082 पुरुष, 46,136 महिला, फाजिलनगर में 35,035 पुरुष, 43,630 महिला मतदाताओं के नाम सूची से कटे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ऐसे ही विधानसभा क्षेत्र कुशीनगर में 26,312 पुरुष, 36,310 महिला तथा हाटा में 28,372 पुरुष, 37,470 महिला और रामकोला में 26,726 पुरुष, 36,396 महिला मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट सूची से बाहर किये गये हैं। इस प्रकार कुल 2,20,128 पुरुष और 2,82,488 महिला मतदाताओं के नाम सूची से हटाये गये हैं। सभी सातों विधानसभाओ से कुल 5,02,640 मतदाताओं के नाम सूची से कटे हैं। इसमें 24 अन्य श्रेणी के मतदाताओं के नाम भी शामिल हैं। ड्राफ्ट सूची में अब पुरुष मतदाताओं की कुल संख्या 11,99,539 और महिला मतदाता 9,92,759 और अन्य श्रेणी के 92 मतदाता हैं।