निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन कल
Kushinagar News - कुशीनगर में निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत, 10 अप्रैल को अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्यीय राजनीतिक दलों को हार्ड और सॉफ्ट कॉपी में नामावली दी जाएगी। इसके अलावा, डीएम की अध्यक्षता में बैठक भी होगी।

कुशीनगर। निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जिल की निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को किया जाएगा। इस क्रम में जिले के सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय व राज्यीय राजनैतिक दलों को अंतिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली की एक-एक प्रति हार्ड कॉपी और सॉफ्ट कॉपी में उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजे बैठक आयोजित होगी।सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष, मंत्री व उनके अधिकृत प्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि वे अधिकार पत्र के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होकर निर्वाचक नामावली प्राप्त करें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


