Kushinagar News: डुमरी स्वागी पट्टी में दो और सफाई कर्मियों की तैनाती की मांग

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

Kushinagar News: कुशीनगर के डुमरी स्वागी पट्टी गांव के ग्रामीणों ने साफ-सफाई के लिए दो अतिरिक्त सफाई कर्मियों की मांग की है। गांव की आबादी लगभग 10,000 है, लेकिन केवल एक सफाई कर्मी उपलब्ध है, जिससे सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ग्राम पंचायत के प्रशासक ने भी अतिरिक्त सफाई कर्मियों की आवश्यकता पर जोर दिया है।

Kushinagar News: डुमरी स्वागी पट्टी में दो और सफाई कर्मियों की तैनाती की मांग

Kushinagar News: कुशीनगर। हाटा ब्लॉक के डुमरी स्वागी पट्टी गांव में ग्रामीणों ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए दो अतिरिक्त सफाई कर्मियों की तैनाती की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 10 हजार की आबादी वाले इस गांव में वर्तमान में सिर्फ एक सफाई कर्मी तैनात है, जिससे पूरे गांव की नियमित सफाई संभव नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की आबादी अधिक होने के बावजूद पर्याप्त सफाई कर्मी न होने से साफ-सफाई व्यवस्था प्रभावित रहती है। समय-समय पर सफाई कर्मियों के स्थानांतरण के कारण भी व्यवस्था और खराब हो जाती है। ग्रामीण नेहाल, एकरामुल्लाह, नईम, संजय, अभिमन्यु, कमलेश, रमेश और गुड्डू समेत अन्य लोगों ने गांव में दो और सफाई कर्मियों की तैनाती की मांग की है।

ग्राम पंचायत के प्रशासक सतीश गुप्ता ने कहा कि आबादी के अनुसार गांव में कम से कम तीन सफाई कर्मियों की तैनाती होनी चाहिए।वर्तमान में केवल एक सफाई कर्मी होने से पूरे गांव की सफाई व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित नहीं हो पा रही है। एडीओ पंचायत हाटा चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि डुमरी स्वागी पट्टी में अतिरिक्त सफाई कर्मियों की तैनाती के लिए प्रस्ताव तैयार कर जिला मुख्यालय भेजा जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsKushinagar News: डुमरी स्वागी पट्टी में दो और सफाई कर्मियों की तैनाती की मांग