सचिव के खिलाफ समर्थकों सहित अनशन पर बैठे प्रधान
Kushinagar News - कुशीनगर। तमकुही विकास खण्ड के जोगिया सुमाली पट्टी के ग्राम प्रधान सचिव पर

कुशीनगर। तमकुही विकास खण्ड के जोगिया सुमाली पट्टी के ग्राम प्रधान सचिव पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई सहित अन्य मांगों को लेकर गांव के एएनएम सेंटर पर अपने समर्थको के साथ क्रमिक अनशन पर बैठ गए हैं। प्रधान रमेश प्रसाद ने अपने ग्राम पंचायत में तैनात सचिव भरत प्रसाद पर मनमाने तरीके से कार्य करने, गांव में हुए विकास कार्यों को भुगतान नहीं करने और ग्राम सभा के विकास कार्यों को प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए डीएम, डीपीआरओ तथा खंड विकास अधिकारी सहित उच्चाधिकारियों को पत्रक देकर जांच करने के साथ सचिव पर कार्रवाई करने और भुगतान कराने की मांग की थी।
प्रधान की मांग पर पूर्व में डीपीआरओ ने सचिव को नियमानुसार भुगतान का आदेश दिया था लेकिन उस आदेश को दरकिनार करते हुए काफी दिन बीत जाने के बाद भी सचिव द्वारा भुगतान नहीं किया गया। इसके चलते पिछले 18 माह से ग्राम सभा में विकास कार्य ठप पड़ा हुआ है। इस संबंध में प्रधान द्वारा दुबारा भी पत्रक दिया गया लेकिन की कार्रवाई नहीं होने से आहत ग्राम प्रधान सोमवार से धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर जल्दी ही हमारी मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो क्रमिक अनशन को आमरण अनशन पर बदलने को बाध्य होंगे। अनशन पर बैठने वालों में शिवनन्दन प्रसाद, मदन गौड़, गगन गुप्ता, प्रदीप कुशवाहा, धर्मेद्र कुशवाहा, शंकर कुशवाहा, चम्पा देवी, मीरा देवी, अनुराधा देवी, उर्मिला देवी आदि शामिल हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


