जाम के बीच सजती है सब्जियों की मंडी
Kushinagar News - कुशीनगर के कप्तानगंज कस्बे में सब्जी मंडी के चलते जाम की स्थिति बन गई है। मंडी में भीड़ बढ़ने से मुख्य मार्ग पर वाहन फंस रहे हैं। मंडी में सब्जियों के दाम उच्च हैं, लेकिन समय के साथ सामान्य होने की उम्मीद है। नगर पंचायत अध्यक्ष ने नए सब्जी और फल मंडी के निर्माण की जानकारी दी है।

कुशीनगर। निज संवाददाता गर्मी की आहट शुरू होने के साथ कप्तानगंज कस्बे के चकबंदी चौराहे पर प्रातः काल सजने वाली सब्जी मंडी के चलते मुख्य मार्ग पर ही जाम लग जा रहा है। क्योंकि भीड़ अधिक हो जा रही है। यह ऐसी सब्जी मंडी है कि इसमें दूरदराज तक से भारी संख्या में सब्जी विक्रेता भी खरीदारी के लिए पहुंचते हैं।सभी सब्जियों का औसत रेट फिलहाल महंगा है, परंतु समय के साथ मंडी में किसान के खेतों से सब्जी की आवक बढ़ने पर रेट धीरे-धीरे सामान्य हो जाता है। मंडी में ताजा व लोकल नेनुआ 80, तरोई 80, बैगन 60 से 70, भिंडी 60 से 70, खीरा पीस या टोकरी के मुताबिक, कटहल 60, चलानी परवल 80, लोकल तरोई 80, प्रति लौकी 50, पालक 30, गोभी 30, सहजन 80 समेत अन्य मौसमी सब्जी अलग-अलग रेट से बिक रही है।
सुबह सात बजते बजते फुटकर ग्राहकों तथा व्यापारियों की मंडी में भीड़ काफी बढ़ जाती है। मंडी में कुशीनगर के अतिरिक्त अन्य जनपदों के व्यापारी भी खीरा तथा हरी सब्जियों की थोक खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। मंडी मुख्य तौर पर कप्तानगंज-हाटा मार्ग के चकबंदी चौराहे के सड़क की पटरी पर सजती है, लेकिन बढ़ने के कारण सड़क पर पूरी तरह जाम लग जाता है। जाम में साइकिल, दोपहिया, निजी चार पहिया तथा व्यवसायिक के साथ-साथ बड़े वाहन तथा स्कूली बस काफी देर तक फंसे रहते हैं।जिम्मेदारों ने कहा-मंडी की स्थायी व्यवस्था के बारे में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू खेतान ने बताया कि प्रयास जारी हैं। कप्तानगंज की जनता को शीघ्र ही सब्जी मंडी के साथ फल मंडी बनने की खुशी मिलेगी।एसडीएम विनोद गुप्ता ने बताया कि सब्जी व फल मंडी केलिए जमीन चिह्नित कर नगर पंचायत को दे दी गई है। दोनों मंडी का निर्माण होते ही जाम से लोगों को मुक्ति मिल जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


