Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsKushinagar Thieves Active Amid Cold Wave and Fog Police Struggling to Control Crime
कुशीनगर में कोहरे में सक्रिय हुआ चोरों का गैंग, पुलिस को चुनौती

कुशीनगर में कोहरे में सक्रिय हुआ चोरों का गैंग, पुलिस को चुनौती

संक्षेप:

Kushinagar News - कुशीनगर में शीतलहर और कोहरे के कारण चोरों का गैंग सक्रिय हो गया है। पुलिस ने हाल ही में हुई चोरियों पर अंकुश लगाने के लिए कदम उठाने का आश्वासन दिया है। एक रात में कई दुकानों से लाखों रुपये की चोरी हुई है, लेकिन पुलिस की गश्त अपर्याप्त साबित हो रही है।

Jan 08, 2026 09:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share Share
Follow Us on

कुशीनगर। शीतलहर और कोहरा के चलते जिले में चोरों का गैंग सक्रिय हो गया है। पुलिस के लिए चुतौनी साबित हो रहा है। चोर पिकेट प्वाइंट के आसपास के दुकानों तक को नहीं बख्श रहे। एक दिन पूर्व एक ही रात दो थाना क्षेत्रों में तीन स्थानों तथा एक सप्ताह में एक दर्जन से अधिक चोरियां हुई हैं। इन पर अंकुश लगाने वाली पुलिस मूकदर्शक साबित हो रही है। एक दिन पूर्व छह जनवरी की रात नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के दो स्थानों व सेवरही थाने के सेवरही कस्बे में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने नौरंगिया के पिकेट प्वाइंट से दो सौ मीटर दूरी पर नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया तिराहा पर संचालित नौरंगिया निवासी रजनीश ओझा उर्फ लकी पुत्र नथुनी ओझा नौरंगिया तिराहा पर लकी मोबाइल केयर की दुकान में शटर का ताला तोड़ कर चोरों ने 18 लाख रूपये की मोबाइलें चुरा कर गायब हो गये।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कोहरा के कारण चोरों के चेहरे दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद न हो सके। इसके अलावा हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा चौराहा स्थित कंपोजिट शराब की दुकान में अज्ञात चोर पीछे की दीवार में सेंधमारी करके 14 पेटी शराब व 24 हजार रुपये नगदी चुरा ले गए। उसी रात सेवरही पिकेट प्वाइंट से सौ मीटर की दूरी पर नगर पंचायत सेवरही के स्टेशन रोड मुख्य मार्ग पर संचालित तुलसी नगर वार्ड निवासी राजेंद्र वर्मा पुत्र स्व. मोतीलाल वर्मा की आभूषण (ज्वेलरी) दुकान से अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए के आभूषण व नगदी चोरी कर ली। घटना स्थल से 200 मीटर की दूरी पर रात्रि गश्त के लिए कस्बे के मालगोदाम तिराहे पर पुलिस पिकेट मौजूद रहती है। पिछले 3 जनवरी की रात चोरों ने पटहेरवा थाना क्षेत्र के बलुआ तकिया में दिनदहाड़े दरवाजे में लगे ताला को तोड़कर घर में घुसे अज्ञात चोर कमरों में रखा गहना व नगदी आदि सामान चुरा लिया। 31 दिसंबर की रात पडरौना कोतवाली के गायत्रीनगर वार्ड नंबर चार बलुचहा स्थित सिटी अस्पताल के समीप निवासी छोटे गुप्ता पुत्र मैनेजर गुप्ता तथा काली स्थान के समीप मोहन गुप्ता पुत्र स्व. सुखदेव गुप्ता के घर में चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़ कर उसमें रखा लाखों रूपये के जेवर व नगदी चुरा लिया था। बोले एसपी कोहरे में होने वाली चोरियों को रोकने के लिए संबंधित सर्किल क्षेत्र के सीओ को लगाया गया है। चोरी की घटना के बाद सीओ व सर्विलांस टीम घटनाओं का खुलासा करने में जुटी है। शीघ्र खुलासा कर दिया जायेगा। -केशव कुमार, एसपी कुशीनगर