Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsKushinagar Tehsil Administration Offers Free Movie Tickets and Lunch to Boost Voter Registration
एसआईआर : एसडीएम का ऑफर, फॉर्म भरो और जीतो पीवीआर का टिकट

एसआईआर : एसडीएम का ऑफर, फॉर्म भरो और जीतो पीवीआर का टिकट

संक्षेप:

Kushinagar News - कुशीनगर में कप्तानगंज तहसील प्रशासन ने वोटर लिस्ट सुधार के लिए एसआईआर अभियान में भाग लेने वालों को मुफ्त में पीवीआर गोरखपुर का टिकट और गणेश मिष्ठान गोलघर की लंच पार्टी का ऑफर दिया है। यह अभियान लोगों को डिजिटल फॉर्म भरने के लिए प्रेरित करने का प्रयास है। युवा वर्ग इसे गंभीरता से ले रहा है।

Nov 22, 2025 10:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share Share
Follow Us on

कुशीनगर। इस बार वोटर लिस्ट सुधार को सिर्फ सरकारी काम नहीं बल्कि सरकारी महोत्सव बनाने की तैयारी में जुटे कप्तानगंज तहसील प्रशासन ने एसआईआर अभियान की सफलता को खास ऑफर दिया है। उद्देश्य यह है कि लोग फॉर्म भरने ही नहीं, इनाम जीतने की नीयत से लाइनों में लगें। एसडीएम कप्तानगंज ने मुफ्त में पीवीआर गोरखपुर का टिकट और गणेश मिष्ठान गोलघर की लंच पार्टी तक का ऑफर दिया है। कप्तानगंज तहसील प्रशासन का कहना है कि जो बीएलओ पहली, दूसरी और तीसरी बार सर्वाधिक डिजिटाइजेशन करके दिखाएंगे, उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा और साथ में पेट पूजा भी। यानी काम भी, पुरस्कार भी और रविवार को घूमने का बहाना भी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अब तक तो लोगों ने डिजिटल इंडिया सिर्फ टीवी पर देखा था, लेकिन अब इसके साथ मसाला डोसा और मूवी शो भी मिलेगा, यह तो किसी ने नहीं सोचा था। पत्र के अनुसार तहसील प्रशासन अपने वीर कर्मियों को दो तरह की सुविधा देगा। पहला सम्मान पत्र गोलघर में सपरिवार लंच और पीवीआर का टिकट, दूसरा वही सम्मान पत्र, वही लंच और वही टिकट। फर्क बस इतना कि ये सब तीन अलग-अलग चरणों में मिलेगा। यानि जितना ज्यादा फॉर्म भरेंगे, उतनी ज्यादा दावत। कुछ बीएलओ तो अब घर जाकर लोगों से कह रहे हैं कि भाई साहब आधार कार्ड दे दीजिए, रविवार को बच्चों को मूवी दिखाने का प्लान है। युवा वर्ग इस योजना को बहुत गंभीरता से ले रहा है। कसया के एक युवक ने तो अपने बीएलओ दोस्त से कहा कि देखो भाई, काम चाहे तुम करो, पर लंच में मुझे भी ले चलना, नहीं तो मैं पहचान पत्र ही नहीं दूंगा। तहसील प्रशासन का कहना है कि उद्देश्य सिर्फ एक है हर विधानसभा में इस अभियान को मिशन मोड में पूरा करना, लेकिन लोगों का कहना है कि असली उद्देश्य तो लोगों को डिजिटल फॉर्म, योग में पारंगत बनाना है और बीच-बीच में मूवी-लंच से उनकी थकान मिटाना भी।