Kushinagar News: शिक्षक निर्वाचन में मतदान के लिए पहचान पत्र जरूरी
Kushinagar News: गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव में 23 अक्टूबर 2026 को मतदान होगा। फर्जी मतदान रोकने और प्रक्रिया पारदर्शी रखने के लिए मतदाताओं को पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य है। निर्वाचन फोटो पहचान पत्र न होने पर आधार, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट सहित निर्धारित वैकल्पिक दस्तावेजों में से कोई एक मूल दस्तावेज मान्य होगा। डीएम ने मतदाताओं से दस्तावेज साथ लाने की अपील की है।

Kushinagar News: कुशीनगर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 में मतदान के दौरान मतदाताओं को पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य होगा। आगामी 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान में फर्जी मतदान रोकने और मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के लिए पहचान का सत्यापन किया जायेगा। डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी संजय चौहान ने बताया कि जिन मतदाताओं को निर्वाचन फोटो पहचान पत्र जारी किया गया है, उन्हें मतदान के समय उसे प्रस्तुत करना होगा। पहचान पत्र नहीं होने पर मतदाता आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट या सरकारी व निजी संस्थान का सेवा पहचान पत्र दिखा सकते हैं।इसके अलावा सांसद, विधायक व पार्षद का सरकारी पहचान पत्र, संबंधित शैक्षिक संस्था का सेवा पहचान पत्र, विश्वविद्यालय की डिग्री या डिप्लोमा का मूल प्रमाणपत्र, दिव्यांगता प्रमाणपत्र अथवा यूडीआईडी कार्ड भी मान्य होगा।उन्होंने
सभी संबंधित मतदाताओं से अपील की है कि मतदान के दिन अपना निर्वाचन फोटो पहचान पत्र या निर्धारित वैकल्पिक पहचान दस्तावेज में से कोई एक मूल दस्तावेज अवश्य साथ लेकर जाएं, ताकि मतदान केंद्र पर पहचान सत्यापन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

