
कसया के किसानों को 50 फीसदी अनुदान पर मिलेगा गन्ने का बीज
Kushinagar News - कुशीनगर में, कसया गन्ना समिति किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर गन्ने का बीज उपलब्ध कराएगी। समिति 10 कुंतल गन्ने के चार प्रजातियों का बीज प्रदान करेगी। इसके अलावा, 3100 किसानों के खातों में चीनी मिल द्वारा 118 लाख रुपये भेजे गए हैं। शरदकालीन बुवाई के लिए विशेष प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है।
कुशीनगर। कसया गन्ना समिति से किसानों को 50 फीसदी अनुदान पर गन्ने का बीज प्राप्त होगा। गन्ना समिति चार प्रजातियों का दस कुंतल गन्ने का बीज किसानों को मुहैया करायेगा। इसके अलावा कसया समिति के 31 सौ किसानों के खाता में 118 लाख रूपये गन्ना मूल्य चीनी मिल ने भेज दिया है। कसया परिक्षेत्र में शरद कालीन गन्ना बुवाई का क्षेत्र बढ़ाने व गन्ना विकास के लिए चीनी मिल द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देने के लिए ढाढा चीनी मिल के अधिशासी अध्यक्ष आरके गुप्ता की देखरेख में विशेष प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है। कसया गन्ना समिति के ग्राम अभिनायकपुर में शरदकालीन गोष्ठी का आयोजन किया गया।
अध्यक्षता प्रगतिशील गन्ना किसान रामचंद्र यादव व संचालन गन्ना विकास अधिकारी दीपक तिवारी ने किया। गन्ना प्रशिक्षण केंद्र पिपराइच गोरखपुर के पूर्व सहायक निदेशक गन्ना विशेषज्ञ ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि गन्ने की अधिक उपज देने वाली प्रमुख प्रजातियां को 0118 कोसा, 1335 कोलक 1401 तथा जिस खेत में जलभराव है। उसमें कोपी 9301 बुबाई करें। दो आंख की गेड़ी काटें उसे हेकसासटोप के घोल से उपचार करें। भूमि उपचार के लिए ट्राइकोडर्मा 4 किलो प्रति एकड़ प्रयोग करें। गन्ना में गेहूं मटर, तोरिया की बुवाई कर लाभ लिया जा सकता है। अधिशाषी अध्यक्ष ने बताया कि 28 नवंबर तक कसया गन्ना समिति के 3100 किसानों का 118 लाख रुपये खाता में भेज दिया गया है। 1 दिसंबर तक एडवाइज बन गया है। अधिशासी उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह ने बताया कि 50 प्रतिशत अनुदान पर 10 कुंतल बीज गन्ना किसान को दिया जा रहा है, जिसके पास गन्ना नहीं है वह हासिल कर सकते हैं। उप गन्ना प्रबंधक बीपी सिंह ने बताया कि लक्ष्य 1313 एकड़ का है। पूर्ति 162 एकड़ हुआ है। इस मौके पर प्रगतिशील किसान रामचंद्र यादव, विशंभर सिंह, कृष्ण शर्मा, घनश्याम, रमेश, रामप्रवेश आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




