शादी विवाह के लिए 1236 कामर्शिल गैस सिलेंडरों की मांग

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share

Kushinagar News - कुशीनगर में शादी-विवाह के मौसम में गैस सिलेंडरों की मांग तेजी से बढ़ी है। जिला पूर्ति कार्यालय में 412 लोगों ने 1236 कमर्शियल गैस सिलेंडर के लिए आवेदन दिया है। विवाह कार्ड के साथ आवेदन अनिवार्य किया गया है, जिससे जरूरतमंदों को प्राथमिकता मिल सके। विभाग ने समय पर सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं।

शादी विवाह के लिए 1236 कामर्शिल गैस सिलेंडरों की मांग

कुशीनगर। जिले में शादी-विवाह का सीजन शुरू होते ही गैस सिलेंडरों की मांग तेजी से बढ़ गई है। इसी को लेकर जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय में एक ही दिन में अबतक 412 लोगों ने आवेदन देकर कुल 1236 कमर्शियल गैस सिलेंडर की मांग की है। आवेदकों ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत विवाह कार्ड संलग्न कर सिलेंडर उपलब्ध कराने की गुहार लगाई। डीएसओ कार्यालय पहुंचे लोगों की भीड़ को देखते हुए विभाग ने आवेदन प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संचालित किया। सभी आवेदनों का सत्यापन कर संबंधित गैस एजेंसियों को तिथिवार सिलेंडर उपलब्ध कराने के निर्देश जारी कर दिये गयें हैं, ताकि किसी भी आयोजन में गैस की कमी से परेशानी न हो।

डीएसओ कृष्ण गोपाल पांडेय ने बताया कि शादी-विवाह के मौसम में सिलेंडरों की मांग बढ़ जाती है।ऐसे में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आवेदन के साथ विवाह कार्ड अनिवार्य किया गया है। इससे वास्तविक जरूरतमंदों को प्राथमिकता के आधार पर गैस उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं आवेदकों का कहना है कि समय पर गैस सिलेंडर मिलना जरूरी है, क्योंकि शादी समारोह में भोजन व्यवस्था पूरी तरह इसी पर निर्भर रहती है।विभाग द्वारा तिथिवार आपूर्ति सुनिश्चित करने के फैसले से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। डीएसओ ने सभी गैस एजेंसियों को निर्देशित किया है कि वे आवंटित तिथि के अनुसार सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित करें और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाये। साथ ही शिकायत मिलने पर संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।