जिले में लगातार पौधरोपण से बढा एक फीसदी वन क्षेत्र
Kushinagar News - कुशीनगर में पिछले पांच वर्षों में सवा दो करोड़ पौधे लगाए गए हैं, जिसके परिणामस्वरूप जिले में वन क्षेत्र में एक फीसदी की वृद्धि हुई है। वन विभाग और 27 अन्य विभाग मिलकर पौधरोपण की दिशा में काम कर रहे हैं। 2023 में सबसे अधिक पौधे लगाए गए हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए जापानी मियावाकी पद्धति का उपयोग किया जा रहा है।

पडरौना। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करने लोगों समेत जनपदवासियों के लिए यह अच्छी खबर है। लगातार हुए पौधरोपण से जिले में एक फीसदी वन क्षेत्र में बढ़ोत्तरी हुई है। पिछले पांच सालों में जनपद में सवा दो करोड़ पौधे लगे हैं। कुशीनगर में जंगल क्षेत्र बहुत ज्यादा नहीं हैं। इसके बावजूद जनपद का आरक्षित वन क्षेत्र 382.40 हेक्टेयर औरसंरक्षित वन 6.146 हेक्टेयर है। आरक्षित वन क्षेत्र पूरी तरह वन विभाग के अधीन होता है, लेकिन संरक्षित वन क्षेत्र में विभाग का दखल काफी कम होता है। प्रदेश सरकार लगातार पौधरोपण को बढ़ावा देने में जुटी रही है। इसका नतीजा है जनपद में लगातार लाखों की संख्या में पौधे लगे हैं।
जनपद में वन विभाग समेत कुल 27 विभाग मिलकर पौधरोपण के लक्ष्य को पूरा करने के लिए पौधरोपण करता है। इसकी नतीजा रहा कि जिले के वन क्षेत्र में एक फीसदी की वृद्धि हुई है। जिले में सर्वाधिक संख्या में पौधे 2023 में लगे हैं। वहीं, विभाग कम जगह में अधिक से अधिक पौधों को लगाने के लिए जापानी मियावाकी पद्धति को अपना कर पर्यावरण संरक्षण करने में जुटा हुआ है। मौजूदा सत्र में 39,25,187 पौधों को लगाने का लक्ष्य रखा गया है।वर्षवार लगे पौधेवर्ष- वन विभाग से लगे पौधे, 27 विभागों से लगे पौधे, कुल पौधे2019- 935900 पौधा, 2789610 पौधा- 37257102020- 1063407 पौधा,1947969 पौधा- 30113762021- 1147300 पौधा, 2305845 पौधा- 34530452022- 1338700 पौधा, 2701016 पौधा- 40397162023- 1096848 पौधा, 3373622 पौधा- 4470470 2024- 1076152 पौधा, 2836439 पौधा- 39125912025- 1039200 पौधा, 2922900 पौधा- 39725002026 लक्ष्य 14 लाख पौधा, 2529187 पौधा, टोटल 3925187कुशीनगर में पिछले पांच साल में सवा दो करोड़ पौधे लगे है। वन विभाग समेत 27 विभाग मिल कर पौधरोपण करते हैं। इसका नतीजा है कि एक फीसदी वन क्षेत्र बढ़ा है। यह जनपद के लिए शुभ संकेत हैं।वरूण सिंह, डीएफओ
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


