Kushinagar Schools Selected for Rani Lakshmibai Self-Defense Training Program प्रशिक्षक बनने को 22 सितम्बर तक करें आवेदन, Kushinagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsKushinagar Schools Selected for Rani Lakshmibai Self-Defense Training Program

प्रशिक्षक बनने को 22 सितम्बर तक करें आवेदन

Kushinagar News - कुशीनगर में जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के लिए 22 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों का चयन किया गया है। प्रशिक्षकों को 3 महीने का प्रशिक्षण देने...

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगरWed, 10 Sep 2025 09:22 AM
share Share
Follow Us on
प्रशिक्षक बनने को 22 सितम्बर तक करें आवेदन

कुशीनगर। जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कराने के लिए जनपद के 22 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों का चयन किया गया है। चयनित राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत बालिकाओं के आत्मरक्षा प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षकों का चयन किया जाएगा। प्रशिक्षकों को 03 माह (प्रतिदिन 40 मिनट) तक प्रशिक्षण कार्य के लिए अधिकतम कुल धनराशि 15000 रूपये मानदेय दिया जायेगा। इच्छुक प्रशिक्षक (महिला/पुरुष) जिसके पास मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट की योग्यता प्रमाण-पत्र हो तथा ग्रामीण क्षेत्र स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षण कार्य करने के इच्छुक हों, वह आगामी 22 सितम्बर तक किसी भी कार्य दिवस में अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप पर जिला विद्यालय निरीक्षक कुशीनगर कार्यालय में उपस्थित होकर अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से भेज सकते हैं।

इसके बाद आवेदन स्वीकर नहीं किया जायेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।