जिले के 86 फीसदी परिषदीय विद्यालयों में पहुंचीं पुस्तकें

Apr 18, 2026 09:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share

Kushinagar News - कुशीनगर जिले में सरकारी स्कूलों के बच्चों को लगातार दूसरे साल समय पर किताबें मिली हैं। जिले में 93 फीसदी किताबें पहुंच चुकी हैं, जिनमें से 86 फीसदी बच्चों को वितरित की जा चुकी हैं। नए सत्र की शुरुआत से पहले किताबों का वितरण किया गया, जिससे बच्चे नए पाठ्यक्रम का लाभ उठा रहे हैं।

जिले के 86 फीसदी परिषदीय विद्यालयों में पहुंचीं पुस्तकें

कुशीनगर। बेसिक शिक्षा विभाग से संचालित सरकारी स्कूलों में पढने वाले बच्चों के हाथों में लगातार दूसरे साल समय से पुस्तकें पहुंच सकी हैं। जिले में 86 फीसदी बच्चों को पुस्तकें मिल चुकी हैं। जिले को आवंटित हुए कुल 93 फीसदी पुस्तकें प्राप्त हुई हैं। समय से पुस्तक मिलने से बच्चे उसका लाभ उठा रहे हैं।बेसिक शिक्षा परिषद से जिले में 2464 परिषदीय विद्यालय संचालित होते हैं। इसके बेसिक से संचालित कुल 2558 विद्यालयों में नामांकित 238580 बच्चों को पुस्तक का वितरण होगा। इनमें 2464 परिषदीय, 14 कस्तूरबा, 54 एडेड, 27 समाज कल्याण विभाग से संचालित विद्यालय शामिल हैं। नया सत्र शुरू होने के पूर्व पिछले 19 दिसंबर से जिले में पुस्तकों का खेप आनी शुरू गईं थी।

कुल 15 राउंड 1814292 पुस्तकों की तहत 93 फीसदी 1797765 किताबें जिले को प्राप्त हो गईं। इनमें से 86 प्रतिशत करीब 16 लाख पुस्तक बच्चों के हाथों में पहुंच गई है। इसके अलावा वर्कबुक यानि कार्य पुस्तिका 654683 में 412451 पहुंच गई है। पुस्तक वितरण के बाद कार्य पुस्तिका का वितरण किया जायेगा।------जिले में 93 फीसदी पुस्तकों की खेप पहुंच गई है। यह किताबें बीआरसी के माध्यम से स्कूलों तक पहुंचा दी गई है। जिले में शतप्रतिशत पुस्तके पहुंचने के साथ वितरण शतप्रतिशत करा दिया गया है। बच्चे नये पुस्तकों से अध्ययन कर रहे हैं।डॉ. रामजियावन मौर्य, बीएसए कुशीनगर

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।