बीएसए ने जारी किया नोटिस, मान्यता पर उठे सवाल

Apr 05, 2026 02:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share

Kushinagar News - कुशीनगर के ग्रीनलैंड इंटरनेशनल स्कूल में छात्रों के बीमार होने के बाद जांच शुरू हो गई है। विद्यालय की संचालन प्रक्रिया और मान्यता पर सवाल उठे हैं। शिक्षा विभाग ने विद्यालय को नोटिस जारी किया है। 9 बच्चों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। प्रशासन ने सुरक्षा मानकों की जांच का आश्वासन दिया है।

बीएसए ने जारी किया नोटिस, मान्यता पर उठे सवाल

कुशीनगर। सेवरही नगर पंचायत के सिराज नगर स्थित ग्रीनलैंड इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को छात्राओं के बीमार होने के बाद के बाद कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यालय की कार्यप्रणाली, मानक और मान्यता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। गुड फ्राइडे के अवकाश के दिन विद्यालय खुला होने के मामले में बेसिक शिक्षा विभाग ने सख्ती दिखाते हुए संचालक को नोटिस जारी किया है। उधर, जनपद मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती नौ बच्चों को इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर शुक्रवार की देर शाम तक छुट्टी दे दी गई। जांच के दौरान बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्य ने बताया कि अवकाश के बावजूद विद्यालय संचालित करना विद्यालय प्रबंधन की घोर लापरवाही है।

इसे लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।शिक्षा विभाग के अधिकारियों के प्राथमिक जांच में विद्यालय प्रबंधन ने आठवीं कक्षा तक की मान्यता से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत किया है,जबकि इस दौरान जांच टीम को मौके पर कक्षा 10 से संबंधित पुस्तकें भी मिलीं, जिससे यह साबित हो रहा है कि विद्यालय में निर्धारित मान्यता से अधिक कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। इसे लेकर बीएसए ने कहा कि आठवीं से ऊपर की कक्षाओं के संचालन की पुष्टि डीआईओएस की जांच में होगी।डीएम के निर्देश पर जहां एक ओर फॉरेंसिक टीम घटना के कारणों की जांच में जुटी है, वहीं शिक्षा विभाग भी विद्यालय की मान्यता, सुरक्षा मानकों और संचालन व्यवस्था की गहन पड़ताल कर रहा है। प्रशासन का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।