मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से मिली सफलता

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share

Kushinagar News - कुशीनगर के विद्या भूषण सिंह ने यूपीपीसीएस में सफलता प्राप्त कर नायब तहसीलदार का पद हासिल किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय समाज कल्याण विभाग की निःशुल्क कोचिंग और मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना को दिया है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद करती है।

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से मिली सफलता

कुशीनगर। जिले के विद्या भूषण सिंह ने यूपीपीसीएस में सफलता प्राप्त कर नायब तहसीलदार का पद हासिल किया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित निःशुल्क कोचिंग व मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना को दिया है। समाज कल्याण विभाग द्वारा लखनऊ के गोमती नगर स्थित भागीदारी भवन में निःशुल्क आवासीय कोचिंग संचालित की जा रही है। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत प्रदेश भर में परीक्षा-पूर्व प्रशिक्षण केंद्र संचालित हैं, जहां अभ्यर्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की गुणवत्तापूर्ण तैयारी कराई जाती है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।