जिले में बढ़ी सौर ऊर्जा की खपत, हरियाली में बढ़ोत्तरी
Kushinagar News - कुशीनगर में आधुनिक तकनीक और वनपत्तियों के प्रति लगाव के कारण हरियाली और सौर ऊर्जा के क्षेत्र में वृद्धि हो रही है। पिछले पांच सालों में 2.5 करोड़ पौधों की रोपाई हुई है। पीएम सूर्य घर योजना के तहत 1,069 घरों में सोलर सिस्टम से 4,01 मेगावाट बिजली और 6,015 टन कार्बन उत्सर्जन में कमी आई है।

कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। आधुनिक तकनीक और वनपस्तियों समेत पेड़ पौधों से लगाव का ही देन है कि कुशीनगर हरियाली के साथ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में लगातार बढ़ोत्तरी कर रहा है। पिछले पांच सालों में जिले में सवा दो करोड़ पौधों की रोपाई होने के कारण वायु मंडल में शुद्ध ऑक्सीजन घुलने के साथ एक फीसदी वन क्षेत्र की वृद्धि भी हुई है। वहीं, पीएम सूर्य घर योजना से जिले के लोग भी लाभान्वित हो रहे हैं। इससे जिले में चार हजार मेगा वाट सोलर ऊर्जा का उत्पादन होने के साथ प्रत्येक माह छह हजार टन कार्बन का उत्सर्जन घटा है।
देवरिया जनपद से अलग होकर वर्ष 1994 में बने कुशीनगर जनपद का कुल क्षेत्रफल 2,84,376 हेक्टेयर है। इसमें कुल कृषि योग्य भूमि 2,23,836 हेक्टेयर है। इसमें अकृषि योग्य भूमि 60,540 हेक्टेयर है। जनपद का आरक्षित वन क्षेत्र 382.40 हेक्टेयर और संरक्षित वन 6.146 हेक्टेयर है। बिजली की खपत को कम करके लोगों की जेब को भरने के लिए केंद्र सरकार ने एक साल पूर्व केंद्रीय बजट में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए 75 हजार करोड़ रुपये का प्राविधान किया था। पीएम नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद ऊर्जा मंत्री ने इस योजना के तहत एक करोड़ परिवारों को लाभान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिले में पीएम सूर्य घर योजना के तहत 1,069 घरों के छत पर सोलर लगा है। इससे 4.01 मेगा वाट बिजली पैदा हो रही है। समाज कल्याण अधिकारी विकास शैलेंद्र ने बताया कि इनमें से 970 परिवारों को सब्सिडी मिल गई है। इन घरों से 6,015 टन कार्बन का उत्सर्जन कम हुआ है। 970 परिवारों के घर लगे सोलर सिस्टम से प्रतिदिन 18,370 यूनिट बिजली पैदा हो रही है। इसका मूल्य 1,19,415 रुपये है। इसमें 16 सरकारी विभागों में 686 किलोवाट बिजली उत्पादन व 1,029 टन कार्बन उत्सर्जन शामिल है तथा 3,430 यूनिट मुफ्त बिजली, जिसकी कीमत 22,295 रुपये शामिल है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


