बाधित मार्ग का चौड़ीकरण कार्य शुरू
कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया ब्लाक में रायपुर ख़ास से बेलवा घाट तक के मुख्य संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण कार्य दस दिनों से बाधित था। लोगों की मांग के बाद प्रशासन ने कार्य शुरू किया। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर मरम्मत समय पर नहीं हुई, तो धान की रोपाई में दिक्कत होगी।

कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया ब्लाक क्षेत्र में रायपुर ख़ास से बेलवा घाट को जोड़ने वाली मुख्य संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण कार्य दस दिनों से बाधित था। लोगों की मांग पर शासन और प्रशासन की नींद खुली और चौड़ीकरण कार्य को शुरू कर कराया। क्षेत्र के रायपुर ख़ास से बेलवा घाट को जोड़ने वाली मुख्य संपर्क मार्ग दस दिनों से बाधित था। जिसके कारण राहगीरों और किसानों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। शुक्रवार से मजदूरों ने मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। मुख्य मार्ग के किनारे खेती वाले किसानों का कहना है कि समय पर मरम्मत कार्य पूर्ण नहीं हुआ तो धान फसल की रोपाई के लिए खेतों आने जाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


