गड्ढे में तब्दील सेवरही-दुबौली मार्ग

Feb 23, 2026 12:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share

Kushinagar News - कुशीनगर के दुबौली पटखौली मार्ग की स्थिति बेहद खराब है। छह महीने पहले हुई मरम्मत के बाद भी सड़क जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गई है। जल जमाव और खराब न drainage व्यवस्था के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोग प्रशासन से सुधार की मांग कर रहे हैं, नहीं तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

गड्ढे में तब्दील सेवरही-दुबौली मार्ग

कुशीनगर। दुबौली पटखौली होते हुवे तमाम गांवो को जोड़ते हुये सेवरही कस्बा जाने वाली मुख्य मार्ग मरमम्त के छह माह में ही जगह-जगह गड्ढे में तब्दील हो गई है। यह मार्ग क्षेत्र का प्रमुख संपर्क मार्ग है, जिससे प्रतिदिन बड़ी संख्या में दोपहिया, चारपहिया तथा भारी वाहन गुजरते हैं। अवदान टोला दुबौली मार्ग जो पटखौली सुमही रानी होते हुवे लगभग दर्जनों गाँवो को नगर पंचायत सेवरही को जोड़ने वाली सड़क पूरी तरीह से क्षतिग्रस्त हो गई है, जबकि छह माह पूर्व ही इसकी मरम्मत कार्य हुई थी। नगर पंचायत द्वारा पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर जल जमाव होता है, जिससे सड़क जगह-जगह टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई है।

वहीं सड़क के किनारे पर्याप्त जगह नहीं होने और जलजमाव होने से दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इसको लेकर अनेको बार संबंधित विभाग, प्रशासन व जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराया गया है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते नाले के पानी व सड़क के गढ्ढे का मरम्मत नहीं किया गया,तो भविष्य में बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।