Kushinagar News: सड़क क्षतिग्रस्त होने से राहगीर परेशान
हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Kushinagar News: कुशीनगर के बरवा रतनपुर क्षेत्र में मुख्य मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे राहगीरों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों की अनदेखी के कारण यहां कोई दुर्घटना हो सकती है। मठिया आलम गांव के पुल के पास स्थिति गंभीर है, जबकि अन्य पुलों में सुरक्षा रेलिंग भी नहीं है।

Kushinagar News: कुशीनगर। बरवा रतनपुर क्षेत्र के मुख्य मार्ग क्षतिग्रस्त होने से राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत के बाद भी संबंधित अधिकारी इसपर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे किसी दिन यहां बड़ी दुर्घटना हो सकती है। क्षेत्र के कौवासार से पकडीयार को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग मठिया आलम गांव के बनचहरी टोला में स्तिथ पुल के किनारे क्षतिगस्त हो गया है। वहीं दुबरहा माइनर पर बनें एक पुल के दोनों तरफ रेलिंग नहीं है और सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे रात के अंधेरे में अनजान राहगीरों के लिए बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है।


