पंचायत चुनाव की मतदाता सूची पर दावे आपत्तियों की बढ़ी डेट
Kushinagar News - कुशीनगर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। मतदाता 20 फरवरी तक अपने नाम जोड़ने या आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। सभी प्रक्रियाएं 7 जनवरी से शुरू होकर 28 मार्च तक पूरी की जाएंगी।
कुशीनगर। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की निर्वाचक नामावली के वृहद् पुनरीक्षण को लेकर संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। यह अधिसूचना आयोग द्वारा पूर्व में जारी 18 नवंबर 2025 की अधिसूचना में आंशिक संशोधन करते हुए जारी की गई है। आदेश के अनुसार अब पुनरीक्षण की अगली कार्रवाई नयी समय-सारिणी के अनुसार की जायेगी। पंचायत चुनाव को लेकर तैयार की जा रही मतदाता सूची पर दावे व आपत्तियां दर्ज कराने की समय-सीमा बढ़ा दी गई है। अब मतदाता 20 फरवरी तक अपने नाम जोड़ने, संशोधन कराने या आपत्ति दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 7 जनवरी से 20 फरवरी तक दावे और आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत हस्तलिखित पांडुलिपियों को तैयार कर सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा कराया जाएगा।
इसी अवधि में संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन व निस्तारण की कार्रवाई भी की जायेगी। इसके बाद 21 फरवरी से 16 मार्च तक दावे-आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत तैयार पूरक सूचियों की कम्प्यूटरीकरण प्रक्रिया पूरी कर उन्हें मूल मतदाता सूची में समाहित किया जायेगा। इसके साथ ही आवश्यकतानुसार मतदान केंद्रों व स्थलों का निर्धारण भी किया जायेगा। इसके बाद 17 मार्च से 27 मार्च तक मतदाता सूचियों के कम्प्यूटरीकरण कर मतदान केंद्रों का क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, एसवीएन आवंटन, मतदाता सूची की डाउनलोडिंग तथा फोटो प्रतियां तैयार करने का कार्य किया जायेगा। इसके बाद 28 मार्च को निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अंतरिम प्रकाशन किया जायेगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि निर्वाचक नामावली के वृहद् पुनरीक्षण के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाअंतिमशों में भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे और निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार कार्य पूरा कराया जायेगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




