
वर्ष 2026-27 में 39 लाख 29 हजार पौधरोपण का लक्ष्य
Kushinagar News - कुशीनगर में विकास भवन में जिला पौधरोपण, पर्यावरण, गंगा और आर्द्रभूमि समितियों की संयुक्त समीक्षा बैठक हुई। सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव ने पौधरोपण महाभियान 2025 के तहत 39,72,500 पौधों की देखरेख और जिओ-टैगिंग की समीक्षा की। राजस्व विभाग को जिओ-टैगिंग पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
कुशीनगर। विकास भवन सभागार में जिला पौधरोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति, जिला गंगा समिति व जिला आर्द्रभूमि समिति की संयुक्त समीक्षा बैठक सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। इसमें संबंधित विभागों को पौधरोपण के लिये स्थल चयन कर चयनित स्थलों की सूची व निर्धारित प्रारूप में कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। आयोजित संयुक्त बैठक में पौधरोपण महाभियान 2025 के अंतर्गत जिले में 9 जुलाई 2025 को एक ही दिवस में रोपित कुल 39,72,500 पौधों की देखरेख, सुरक्षा, जीवितता व जिओ-टैगिंग की प्रगति की समीक्षा की गई। इसमें यह पाया गया कि राजस्व विभाग द्वारा जिओ-टैगिंग का कार्य अभी पूरा नहीं है।
इस पर सीडीओ द्वारा राजस्व विभाग को तीन दिवस के भीतर शत-प्रतिशत जिओ-टैगिंग पूरा करने के निर्देश दिये गये। शासकीय पत्र के क्रम में वर्ष 2026-27 में 39 लाख पौधरोपण के आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष विभागवार लक्ष्य आवंटन की जानकारी दी गई। इसके अनुसार कुल 39,29,187 पौधों का रोपण किया जाना है, जिसमें वन विभाग-14 लाख व अन्य 23 विभाग के लिये 25 लाख पौधे शामिल हैं। इस संबंध में सभी विभागों को पौधरोपण के लिये स्थल चयन कर चयनित स्थलों की सूची व निर्धारित प्रारूप में कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त जिला पर्यावरण समिति, जिला गंगा समिति एवं जिला आर्द्रभूमि समिति से संबंधित बिंदुओं की भी समीक्षा की गई। समीक्षा में छोटी नदियों व सहायक नदियों के पुनरोद्धार, गंगा ग्राम सेवा समिति का गठन, वेटलैंड चिन्हांकन, नालों की टैपिंग, ग्रीन चौपाल का संचालन, जैव विविधता समिति का गठन तथा जैव विविधता रजिस्टर के निर्माण सहित अन्य बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस दौरान डीएफओ वरुण सिंह, डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी सहित उप कृषि निदेशक आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




