Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsKushinagar Residents Celebrate Start of Soil Testing for Permanent Bridge Construction
बड़ी गंडक नदी पर पक्का पुल निर्माण के लिये मिट्टी परीक्षण

बड़ी गंडक नदी पर पक्का पुल निर्माण के लिये मिट्टी परीक्षण

संक्षेप:

Kushinagar News - कुशीनगर के खड्डा रेता क्षेत्र के भैंसहा में बड़ी गंडक नदी पर पक्के पुल के निर्माण के लिए मिट्टी परीक्षण का कार्य शुरू हुआ है। इससे स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है। पक्के पुल के लिए 6 अरब 49 करोड़ रुपये का प्रस्ताव सरकार को भेजा जा चुका है, जिससे 25,000 लोगों की जिंदगी में बदलाव की उम्मीद है।

Feb 06, 2026 10:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share Share
Follow Us on

कुशीनगर। खड्डा रेता क्षेत्र के भैंसहा में बड़ी गंडक नदी पर पक्का पुल निर्माण के लिये ठोकर नम्बर तीन के पास मशीन से मिट्टी परीक्षण कार्य शुरु होने से रेता वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इससे वर्षों पुरानी मांग पक्के पुल का सपना अब हकीकत में बदलेगा। हालांकि पक्का पुल निर्माण के लिये सेतु निगम ने 6 अरब 49 करोड़ रुपए का प्रस्ताव बनाकर पहले ही शासन को भेज दिया गया है। आजादी के बाद से ही खड्डा रेता क्षेत्र के ग्राम मरिचहवा, हरिहरपुर, नारायनपुर शिवपुर व महराजगंज जिले के सोहगीबरवा, बसही,भोथहा और शिकारपुर सहित आदि गांवों में रहने लगभग 25 हजार की आबादी बाढ़ आने के चलते खानाबदोश की जिंदगी जीते आ रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नदी उसपार बसे गांवों में जाने के लिए कोई सुगम रास्ता नहीं होने से रेतावासी बिहार के रास्ते 43 किमी की अधिक दूरी तय कर या जान जोखिम में डाल नदी के रास्ते नाव से खड्डा तहसील मुख्यालय आते जाते थे। रेता वासियों के लिए वर्ष 2019 में भैसहा घाट पर पीपापुल लगाया गया, जिसका शुभारम्भ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या द्वारा किया गया था। पीपापुल का निर्माण होने के बाद रेता वासी महज 10 किमी की दूरी तय कर खड्डा आने जाने लगे। लेकिन नदी में पानी आने के बाद पीपापुल बह जाने लगा, तो इधर सासंद विजय कुमार दुबे व विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने मुख्यमंत्री आदित्य नाथ से मिलकर भैंसहा नारायणी नदी पर पक्का पुल निर्माण कराने कि मांग किये थे। रेता क्षेत्र में आज भी स्वास्थ्य , उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, सुदृढ़ मार्ग क्षेत्रों में पिछड़ा है। इस लिए जनहित को देखते हुए भैंसा घाट पर पीपापुल की जगह पक्का पुल का निर्माण किये जाने की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर जल्द अमल किते जाने का विधायक को भरोसा दिया था। इधर 29 मार्च वर्ष 2023 को खड्डा तहसील भवन का उद्घाटन करने पहुंचे मुख्यमंत्री ने भैंसहा घाट पर सेतु बनाये जाने की मंच से घोषणा भी की और सर्वे करने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री के आदेश पर भैंसहा स्थित नारायणी नदी पर पक्का पुल निर्माण के लिये सेतु निगम की टीम द्वारा सर्वे किया गया। सर्वे कार्य पूरा होने के बाद टीम ने साढ़े चार किमी ब्रिज की लम्बाई व दोनों तरफ साढ़े तीन किमी रीच निर्माण के लिए 6 अरब 49 करोड़ रुपए का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था,जिस पर पुल निर्माण कुछ महिनों पूर्व विभाग द्वारा रेता क्षेत्र में मिट्टी जांच करने की मशीन भेजा। रेता क्षेत्र में मिट्टी जांच के बाद मशीन वापस चली गई। लेकिन गुरुवार से भैंसहा स्थित चिन्हित जगह ठोकर नम्बर 3 के निकट मिट्टी परीक्षण के लिए मशीन पहुंच गयी, जहां मिट्टी परीक्षण का कार्य शुरु हो गया। वहीं मिट्टी परीक्षण कार्य शुरू होने से लोगों में पुल निर्माण की आस जग गई है। रेता वासियों का कहना है यह मिट्टी जांच की मशीन 25 हजार लोगों के जीवन की दिशा बदलने का पहला संकेत है।