पांच फीसदी वैज्ञानिकों की ग्लोबल सूची में कुशीनगर की प्रो अनीता

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

जिले के चौराखास थाना क्षेत्र स्थित ग्राम नदवा बिशुनपुर गांव की मूल निवासी प्रोफेसर अनीता सिंह को वर्ष 2025 हेतु विश्व के शीर्ष 05 प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिल किया गया है। उनकी उपलब्धि पर कई स्थानीय व्यक्तियों ने हर्ष और खुशी व्यक्त की है।

पांच फीसदी वैज्ञानिकों की ग्लोबल सूची में कुशीनगर की प्रो अनीता

कुशीनगर, वरिष्ठ संवाददाता। जिले के चौराखास थाना क्षेत्र स्थित ग्राम नदवा बिशुनपुर गांव की मूल निवासी कुमायूं विश्वविद्यालय की भीमताल परिसर स्थित तकनीकी संकाय की संकायाध्यक्ष प्रोफेसर अनीता सिंह को साइंस रैंक ग्लोबल की ओर से वर्ष 2025 हेतु जारी सूची में विश्व के शीर्ष 05 प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिल किया गया है। प्रो अनीता स्वर्गीय विजय सिंह की पुत्रवधु एवं कैप्टन दिनेश सिंह की पत्नी हैं।यह सूची वैज्ञानिकों द्वारा किये जा रहे उत्कृष्ट शोध कार्यों, उच्च गुणवत्ता वाले शोध प्रकाशनों तथा वैश्विक वैज्ञानिक समुदाय में दिये गये महत्वपूर्ण योगदान के आधार पर तैयार की जाती है। इस सूची में स्थान बनाने वाली प्रोफेसर अनीता सिंह की जन्मस्थली जनपद जौनपुर में है।

वह भेषज विज्ञान विभाग की प्राध्यापक हैं। इस विभाग की विभागाध्यक्ष भी रही हैं। वर्तमान में विश्वविद्यालय के तकनीकी संकाय की संकायाध्यक्ष हैं। इनके 90 से अधिक शोधपत्र अन्तर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित किये गये हैं। इनके पुत्र युवराज सिंह भी सीडीआरआई लखनऊ में वैज्ञानिक हैं। उनकी उपलब्धि पर रामाशीष सिंह बघेल, सुरेशनाथ सिंह, श्यामसुन्दर सिंह, रिटायर आईजी सुभाष सिंह बघेल, प्रताप सिंह बघेल, राकेश सिंह, सतीश सिंह, अजीत सिंह, कर्नल प्रमोद सिंह, ग्रुप कैप्टन आरपी सिंह, अजय सिंह, सतेन्द्र सिंह बघेल, विवेक सिंह बघेल, हृदयानन्द सिंह, डॉ अम्बरीश सिंह, शत्रुजीत सिंह, नागेन्द्र सिंह, संजय सिंह, अनिल सिंह एवं लदन सिंह आदि ने हर्ष एवं खुशी व्यक्त की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।