Kushinagar News: पूर्ति विभाग की तहरीर पर भी एक माह बाद तमकुहीराज थाने में दर्ज नहीं हुआ मुकदमा

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share

Kushinagar News: कुशीनगर के तमकुहीराज में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान को लेकर विवाद सामने आया है। शिकायत के अनुसार, दुकान संचालक विनोद बैठा की पत्नी प्रिया देवी वार्ड-13 की निर्वाचित सभासद हैं। विभागीय जांच के बाद दुकान का अनुबंध निलंबित किया गया और खाद्यान्न का भौतिक स्टॉक शून्य मिला, जबकि ई-चालान और ई-पॉस में स्टॉक दर्ज था। विभाग ने तहरीर दी, लेकिन एक माह बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ।

पूर्ति विभाग की तहरीर पर भी एक माह बाद तमकुहीराज थाने में दर्ज नहीं हुआ मुकदमा
पूर्ति विभाग की तहरीर पर भी एक माह बाद तमकुहीराज थाने में दर्ज नहीं हुआ मुकदमा

Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। नगर पंचायत तमकुहीराज में सभासद की पत्नी के पति के नाम संचालित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के मामले में नया विवाद सामने आया है।

तहरीर के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं

डीएम के अनुमोदन के बाद पूर्ति विभाग ने 19 सितंबर को तमकुहीराज थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी, लेकिन अब तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने इस संबंध में पुलिस के उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया है।

नगर पंचायत के वार्ड नंबर-13 के कन्हैया गुप्ता और हीरालाल चौहान ने 11 अगस्त को शिकायत कर आरोप लगाया था कि विनोद बैठा के नाम सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान आवंटित है। वहीं वर्ष 2023 से उनकी पत्नी प्रिया देवी इसी नगर पंचायत के वार्ड नंबर-13 की निर्वाचित सभासद हैं।

शिकायत और विभागीय जांच

शिकायत के बाद पूर्ति विभाग ने मामले की जांच शुरू की। विभाग के अनुसार उचित दर दुकानों के संबंध में शासनादेश में स्पष्ट व्यवस्था है कि यदि किसी नगरीय क्षेत्र के उचित दर विक्रेता या उसके परिवार का सदस्य सभासद या अध्यक्ष निर्वाचित होता है, तो दुकान का अनुबंध तत्काल समर्पित करना होता है। ऐसा नहीं करने पर अनुबंध निरस्त किया जा सकता है।

विभाग ने 18 अगस्त को विक्रेता विनोद बैठा को नोटिस जारी कर साक्ष्य सहित लिखित स्पष्टीकरण देने का अवसर दिया था। निर्धारित समय बीतने के बाद भी उन्होंने स्पष्टीकरण नहीं दिया। 31 अगस्त को पूर्ति निरीक्षक की जांच में प्रिया देवी के वार्ड-13 की निर्वाचित सभासद होने की पुष्टि हुई।

दुकान का अनुबंध निलंबित, स्टॉक शून्य

इसके बाद विभाग ने तीन सितंबर को विनोद बैठा की दुकान का अनुबंध निलंबित कर दिया। दुकान से जुड़े कार्डधारकों को नजदीकी उचित दर विक्रेता से संबद्ध करने के निर्देश दिए गए। वहीं 15 सितंबर को खाद्यान्न हस्तांतरण के लिए जांच की गई, तो दुकान में खाद्यान्न और चीनी का भौतिक स्टॉक शून्य मिला। हालांकि ई-चालान और ई-पॉस में स्टॉक दर्ज होने की बात सामने आई है।

इसी आधार पर डीएम के अनुमोदन के बाद जिला पूर्ति अधिकारी कृरूण गोपाल पांडेय ने पूति निरीक्षक के माध्यम से 19 सितंबर को थाने में तहरीर दी। विभाग का कहना है कि तहरीर दिए जाने के एक माह बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। मामले की सूचना एसपी व एएसपी को भी दी गयी है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के मामले में शिकायत किसने की थी?−
नगर पंचायत के वार्ड नंबर-13 के कन्हैया गुप्ता और हीरालाल चौहान ने 11 अगस्त को शिकायत की थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकुशीनगरKushinagar News: पूर्ति विभाग की तहरीर पर भी एक माह बाद तमकुहीराज थाने में दर्ज नहीं हुआ मुकदमा