
विधानसभा क्षेत्रों में बढ़ेगी मतदान केंद्र व मतदेय स्थलों की संख्या
Kushinagar News - कुशीनगर में चुनाव से पहले मतदान केंद्रों और मतदेय स्थलों की संख्या बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। जिला प्रशासन ने नए बूथों का प्रस्ताव निर्वाचन विभाग को भेजा है। वर्तमान में 1476 मतदान केंद्र हैं, जिनमें चार नए केंद्र जोड़े जाएंगे। इससे मतदान व्यवस्था में सुधार होगा और मतदाताओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
कुशीनगर। आगामी चुनाव से पहले जिले में मतदान केंद्रों और मतदेय स्थलों की संख्या बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है। जिला प्रशासन ने निर्वाचन विभाग को नए बूथों के सृजन का प्रस्ताव भेज दिया है। प्रस्ताव मंजूर होने पर जिले में मतदान व्यवस्था और सुदृढ़ होगी। वर्तमान समय में जिले में कुल 1476 मतदान केंद्र हैं। प्रशासन ने चार नए मतदान केंद्र बनाने का प्रस्ताव निर्वाचन विभाग को भेजा है। इनमें तमकुहीराज विधानसभा में 2, फाजिलनगर में 1 और रामकोला विधानसभा में 1 नया केंद्र स्थापित किया जायेगा। इसके साथ ही जकन बूथों पर 12 सौ से अधिक मतदाता है।
वहां बूथों की संख्या में भी बड़ी बढ़ोत्तरी की गई है। वर्तमान में जिले में 2639 मतदेय स्थल हैं, जिनकी संख्या बढ़ाकर 3012 किये जाने का प्रस्ताव भेजा गया है। इससे सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथों की संख्या स्वाभाविक रूप से बढ़ जायेंगी। इसमें विधानसभा क्षेत्र खड्डा में 33, पडरौना 61, तमकुहीराज 60, फाजिलनगर 63, कुशीनगर 68, हाटा 46 व रामकोला में 42 बूथ बढ़ेंगे, जिससे सभी विधानसभा क्षेत्र में कुल 373 बूथों की संख्या में बढ़ जायेगी। अधिकारियों के अनुसार मतदाता संख्या में वृद्धि, दूरी, भवन उपलब्धता तथा सुगम मतदान सुनिश्चित करने के लिए नयें बूथों का सृजन आवश्यक है। प्रस्ताव के अनुमोदन के बाद जिलावासियों को मतदान के दौरान बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




