हिन्दुस्तान असर : कसया थाने में जमे उपनिरीक्षक हुए रिलीव

May 07, 2026 09:08 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share

Kushinagar News - कुशीनगर में, पुलिस कप्तान के ट्रांसफर आदेश को नजरअंदाज करते हुए उपनिरीक्षक चंद्रजीत यादव तीन महीने तक कसया थाने में जमे रहे। हालांकि, एक समाचार के प्रकाशन के बाद उन्हें रिलीव कर दिया गया। एसपी के आदेश के तहत, 50 उपनिरीक्षकों का तबादला किया गया था, जिसमें चंद्रजीत का नाम भी शामिल था।

हिन्दुस्तान असर : कसया थाने में जमे उपनिरीक्षक हुए रिलीव

कुशीनगर। पुलिस कप्तान के ट्रांसफर आदेश को दरकिनार कर कसया थाने में पिछले तीन महीने से जमे उपनिरीक्षक कसया थाने से पटहेरवा के लिए रिलीव हो गए है। आपके अपने अखबार में हिन्दुस्तान ने बुधवार के अंक में ट्रांसफर के बाद भी कसया थाने में जमे उपनिरीक्षक शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसका असर हुआ कि प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह ने उपनिरीक्षक को कसया थाने से रिलीव कर दिया। एसपी कुशीनगर केशव कुमार ने पिछले 3 फरवरी 2026 को जिले के एक ही थाने में दो साल या उससे अधिक समय से एक ही थाने में जमे 50 उपनिरीक्षकों का विभिन्न थानों में तबादला करके तत्काल प्रभाव से संबंधित थाने में पहुंच कर कार्यभार ग्रहण करने का आदेश दिया था।

कसया थाने के उपनिरीक्षकों का मामला

इसमें कसया थाने के चंद्रजीत यादव समेत चार उपनिरीक्षक भी शामिल थे। चंद्रजीत कसया थाने में हेड मोहर्रिर के पद पर तैनाती के बाद यहीं से प्रमोशन प्राप्त कर उपनिरीक्षक बने है। उनका एसपी ने पटहेरवा थाने में तबादला किया था, लेकिन इसके बाद भी वह तीन माह से कसया थाने में जमे थे।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App

शिकायत और कार्रवाई

कसया के वीर अब्दुल हमीदनगर पिरहिया निवासी अब्दुल आकिब अंसारी ने मुख्यमंत्री के आईजीआरएस पोर्टल पर इसकी शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की थी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह ने बताया कि चंद्रजीत पहले यहीं हेड मोहर्रिर थे। कुछ माल हैंडओवर नहीं होने के कारण रिलीव नहीं किया जा सका था। उनको थाने से रिलीव कर दिया गया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कसया थाने में उपनिरीक्षक कब से जमे हुए थे?
उपनिरीक्षक कसया थाने में पिछले तीन महीने से जमे हुए थे।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।