थाना समाधान दिवस का रोस्टर जारी

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share

Kushinagar News - कुशीनगर में अप्रैल से जून तक थाना समाधान दिवस का रोस्टर जारी किया गया है। यह आयोजन प्रत्येक माह के दूसरे और चौथे शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। इसमें संबंधित पुलिस अधिकारी जनता की समस्याओं का समाधान करेंगे। सभी संबंधित विभागों के कर्मचारी भी उपस्थित रहेंगे।

थाना समाधान दिवस का रोस्टर जारी

कुशीनगर। जन समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए अप्रैल से जून तक का थाना समाधान दिवस का रोस्टर जारी कर दिया गया है। प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक इसका आयोजन होगा, जिसमें संबंधित पुलिस अधिकारी उपस्थित रहकर जनसुनवाई करेंगे। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि थाना क्षेत्र में आने वाले सभी राजस्व ग्रामों के राजस्व एवं चकबन्दी विभाग के कर्मचारी, पुलिस विभाग के निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक, विकास विभाग, विद्युत निगम तथा नगरीय क्षेत्रों में नगर पालिका/नगर पंचायत के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी समाधान दिवस में उपस्थित रहेंगे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।