डॉक्टरों से मारपीट करने वाले जल्द होंगे गिरफ्तार
Kushinagar News - कुशीनगर के देवतहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक सर्पदंश मरीज की मौत के बाद डॉक्टरों के साथ मारपीट की गई। इस मामले में 11 नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली है।
कुशीनगर। हाटा कोतवाली क्षेत्र के देवतहा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टरों के साथ मारपीट करने वाले जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे। इस माह की 5 तारीख को सर्पदंश के मरीज के इलाज में लापरवाही बरतने के बाद रेफर किए जाने और उसकी मौत के बाद डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मारपीट हुई थी। लोगों ने हंगामा किया था। इस मामले में सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. हेमंत कुमार वर्मा की तहरीर पर 11 नामजद और कई अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टया अस्पताल में तोड़फोड़ के बाद डॉक्टरों और कर्मचारियों के साथ मारपीट की पुष्टि हुई है।
वीडियोग्राफी और सीसीटीवी कैमरे में कैद घटनाक्रम में शामिल लोगों की पहचान पहले ही हो गई है।एमओआईसी द्वारा दी गई तहरीर में यह भी लिखा गया है कि क्षेत्र के एक यूट्यूबर द्वारा भड़काने पर ही वहां मौजूद लोग उग्र हुए थे। प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे के अनुसार सीएचसी देवतहां पर हुई घटना सही है। नामजद आरोपियों के अलावा कुछ अज्ञात लोग भी पहचान में आ गए हैं। इनकी गिरफ्तारी शीघ्र की जाएगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


