Kushinagar News: स्कूली बच्चों को साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
Kushinagar News: कुशीनगर के पडरौना स्थित शाकुन्तल इंटरमीडिएट कॉलेज में साइबर थाना पुलिस ने विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस टीम ने एटीएम, यूपीआई, डिजिटल वॉलेट, सोशल मीडिया, फर्जी वेबसाइट और ऑनलाइन खरीद-बिक्री से जुड़े धोखाधड़ी के तरीकों व बचाव के उपाय बताए। साइबर अपराध की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 और पोर्टल cybercrime.gov.in की जानकारी भी दी गई।

Kushinagar News: पडरौना। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देश पर साइबर जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को साइबर थाना की पुलिस टीम ने शाकुन्तल इण्टर मीडिएट कालेज रविन्द्रनगर में पहुंचे विद्यार्थियों के लिए साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह यादव, कम्प्यूटर ऑपरेटर संजीव यादव, जयहिंद व प्रदीप यादव ने प्रधानाचार्य अजय मिश्रा के साथ साइबर अपराधों के विभिन्न प्रकारों और उनसे बचाव के निम्नलिखित उपायों पर विस्तृत जानकारी दी। टीम ने एटीएम कार्ड, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, यूपीआई और डिजिटल वॉलेट से जुड़े फ्रॉड से बचाव की जानकारी दी। इसके अलावा ओएलएक्स फ्रॉड, फर्जी वेबसाइट, फेसबुक/व्हाट्सएप हैकिंग, बारकोड फ्रॉड और हनी ट्रैप से संबंधित सावधानियों के बताया।
सिम कार्ड स्वैपिंग, बायोमेट्रिक फ्रॉड, फोन कॉल के माध्यम से ठगी, पॉलिसी, चिट फंड, लॉटरी के लालच और ऑनलाइन खरीद-बिक्री से संबंधित धोखाधड़ी से बचने तथा फेसबुक, इंस्टाग्राम, और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म पर होने वाले अपराधों से बचाव के उपाय बताए। टीम ने भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा जारी साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 और साइबर अपराध रोकथाम पोर्टल www.cybercrime.gov.in के बारे में उपस्थित लोगों को विस्तार से जानकारी दी गई, ताकि साइबर अपराध की स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त की जा सके।


