Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsKushinagar Police Freezes 5 46 243 Linked to Gangsters in Captainganj Shooting Incident
आठ बदमाशों के खातों में साढे पांच लाख रुपये पुलिस ने किया फ्रीज

आठ बदमाशों के खातों में साढे पांच लाख रुपये पुलिस ने किया फ्रीज

संक्षेप:

Kushinagar News - पडरौना, निज संवाददाता। कप्तानगंज कस्बा हुए में सरेआम फायरिंग के मामले में कुशीनगर पुलिस सख्त रूख अख्तियार किया है। इस मामले में आठ अभियुक्तों की हि

Jan 29, 2026 01:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share Share
Follow Us on

पडरौना, निज संवाददाता। कप्तानगंज कस्बा हुए में सरेआम फायरिंग के मामले में कुशीनगर पुलिस सख्त रूख अख्तियार किया है। इस मामले में आठ अभियुक्तों की हिस्ट्रीशीट खोली जा चुकी है। बुधवार को जुआ-रंगदारी से अर्जित अवैध धन के साथ अवैध कृत्यों में संलिप्त इन 8 अभियुक्तों के विभिन्न बैंक खातों में मौजूद कुल 5,46,243 रुपये पुलिस ने फ्रीज कर दिया। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ पुलिस निरंतर कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत कुछ दिन पूर्व कस्बा कप्तानगंज में वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद में फायरिंग की घटना हुई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस घटना से संबंधित अभियुक्तों द्वारा जुआ, रंगदारी आदि अवैध गतिविधियों से अर्जित धन को विभिन्न बैंक खातों में जमा किया गया था। जांच के दौरान इन अभियुक्तों के खातों में उपलब्ध कुल 5,46,243 रुपये की धनराशि को सफलतापूर्वक फ्रीज किया है। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि अभियुक्त सभासद संजय पटेल पुत्र गंगासागर पटेल के तीन खाते, राहुल पासवान उर्फ ऋषि पासवान पुत्र अंगद पासवान का एक खाते में 20,498 रुपये, आसिफ पुत्र मुमताज के एक खाते में 4,093 रुपये,आरिफ पुत्र मुमताज के खाते में 62 रुपये, आकाश गिरि पुत्र राकेश गिरि के खाते से 2,92,119 रुपये, अवतार पाण्डेय पुत्र स्व. दुर्गादत्त पाण्डेय के खाते में 11,400 रुपये, सुग्रीव खरवार पुत्र प्रमोद खरवार घुघली जनपद महाराजगंज के दो खातों में पौने दो लाख, आदित्य उर्फ छोटू पुत्र इन्द्रमोहन देवरिया बाबू थाना रामकोला के खाते में 5,565 रूपये मिला कर कुल 5,46,243 रुपये फ्रीज किया है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दीपक सिंह, दरोगा सौरभ द्विवेदी, कुलदीप मौर्य, सिपाही अभिषेक सिंह व मटरू यादव आदि शामिल रहे।