बच्चे की हत्या मामले में आठवें दिन चार्जशीट दाखिल, शुरू होगा ट्रायल

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share

Kushinagar News - कुशीनगर पुलिस ने बच्चे की हत्या के मामले में आठवें दिन कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। आरोपी ने पुलिस के सामने अपना अपराध कबूल किया है और हत्या के बाद शव को छिपा दिया था। अब कोर्ट में ट्रायल जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। एसपी कुशीनगर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकता से कार्रवाई की जानकारी दी।

बच्चे की हत्या मामले में आठवें दिन चार्जशीट दाखिल, शुरू होगा ट्रायल

कुशीनगर। कुशीनगर पुलिस ने बच्चे की हत्या के मामले में खुलासा के साथ आठवें दिन कोर्ट चार्जशीट दाखिल किया है। पुलिस ने कोर्ट में पैरवी शुरू कर दी है। इसका नतीजा है कि केस का शीघ्र ट्रायल शुरु होने वाला है। इससे शीघ्र कोर्ट से आरोपी को सजा मिलने की उम्मीद जगी है। हाटा कोतवाली पुलिस ने एक गंभीर अपहरण एवं हत्या के मामले में तेजी से सफल कार्रवाई की है। हाटा कोतवाली क्षेत्र के हनुमान नगर गोपालपुर विरैचा निवासी राजवीर यादव (भांजे) पिछले 27 मार्च को पैकोली चौराहे से अपहरण कर लिया गया था। मामा आदित्य यादव ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था।

घटना के अनावरण के लिए पुलिस एवं सर्विलांस की टीम गठित की गई।सीसीटीवी आदि के अवलोकन के आधार पर आरोपी डब्लू गौड पुत्र गामा गौड निवासी हनुमान नगर गोपालपुर विरैचा की गतिविधियां संदिग्ध मालूम पड़ी। गहन पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध कबूल किया और बताया कि उसने राजवीर यादव की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर लाश को छिपा दी थी। आरोपी की निशानदेही पर रधिया देवरिया नहर के किनारे मूंज की झाड़ी से शव बरामद किया गया। इस मामले में पहले से दर्ज केस में धाराओं की बढ़ोतरी की गई।समस्त वैज्ञानिक साक्ष्य, डीएनए सैंपलिंग, सीसीटीवी फुटेज, सीडीआर तथा गवाहों के बयान एकत्रित कर निरीक्षक हरेराम सिंह यादव ने मात्र 8 दिन के अंदर विवेचना पूर्ण करके पिछले चार अप्रैल को आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया है। कोर्ट में केस का ट्रायल शीघ्र शुरू होने वाला है। इससे उम्मीद है कि शीघ्र आरोपी को सजा मिल जायेगी।बोले एसपी कुशीनगरहाटा कोतवाली पुलिस ने बच्चे की हत्या के मामले में सिर्फ आठ दिन के अंदर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। कोर्ट ने मुकदमे की तेजी से सुनवाई चल रही है। शीघ्र ट्रायल शुरू होने वाला है। इस मामले में प्राथमिकता के आधार पर पैरवी किया जा रहा है। गंभीर मामलों में दोषियों को शीघ्र सजा दिलाने की दिशा में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।- केशव कुमार, एसपी कुशीनगर

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।