
16 चेन स्नेचर व 789 हिस्ट्रीशीटरों का थाना समेत चौराहे पर लगा पोस्टर
Kushinagar News - कुशीनगर पुलिस गो तस्करों और कुख्यात अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने तस्करों के वाहनों की जांच की और उनके जमानदारों के दरवाजे पर पोस्टर चस्पा किए। एसपी ने जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए विभिन्न उपाय किए हैं, जिसमें बैरियर लगाना और पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण शामिल है।
पडरौना। संदीप त्रिपाठी कुशीनगर पुलिस गो तस्करों समेत कुख्यात अपराधियों पर कहर बरपा रही है। गोरखपुर मंडल में सर्वाधिक हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ जिले की पुलिस ने कार्रवाई की है। वहीं गो तस्करों के वाहनों के सत्यापन के साथ उनके जमानदारों के दरवाजे पर पोस्टर चस्पा कर उनकी कुंडली खंगाली गई है। पुलिस तस्करी पर पूरी तरह विराम लगाने के लिए तीन दर्जन से अधिक बैरियर बार्डर एरिया में लगाकर चौबीस घंटे निगरानी कर रही है। एसपी ने कुशीनगर में आंबेडकरनगर का फार्मूला अपनाते हुये कुख्यात पशु तस्कर, हिस्ट्रीशीटर व चेन स्नेचरों की सार्वजिनक रूप पोस्टर लगाया है। एसपी के आदेश पर सभी थानों में पोस्टर लग गया तथा अब सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर लगाने का क्रम जारी है।
कुशीनगर जनपद मौजूदा समय में 22 थाना क्षेत्र में विभक्त है। इनके अंतर्गत 114 हल्का व पुलिस चौकी तथा 965 बीट शामिल हैं। इन स्थानों तैनात पुलिस कर्मियों के माध्यम से जनपद में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाया जाता है। नवागत एसपी ने जिले की बागडोर संभालने के दौरान पुलिस कर्मियों को अपराध पर अंकुश लगाने के साथ करप्शन जीरों टॉलरेंस की नीति अपनाने तथा करप्शन में दोषी मिलने पर विभागीय कार्रवाई के साथ केस दर्ज कराने का आदेश दिया है। एसपी ने थानों में लंबे समय तक जमे पुलिस कर्मियों का कई राउंड में तबादला किया है। वहीं जिले से पशु तस्करी का समूल नाश करने के लिए तीन दर्जन से अधिक जिले को जोड़ने वाले बार्डर पर बैरियर लगाकर अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की तैनाती कर चाबीस घंटे पहरा लगाया है। उच्चाधिकारियों से प्रत्येक रात में चेकिंग करा रहे हैं। बैरियर से गुजरने वाले पिकअप की कुंडली रजिस्टर में दर्ज की जा रही है। वहीं पशु तस्करों के जमानदारों की जांच कराई गई है। उनके दरवाजे पर पोस्टर लगाने के लिए उनके गतिविधियों की निगरानी की गई है। इसके बाद एसपी ने जिले के 789 पशु तस्कर, कुख्यात हिस्ट्रीशीटर व 16 चेन स्नेचरों को पोस्टर के माध्यम से सार्वजनिक किया है। पडरौना कोतवाली में सर्वाधिक 71 हिस्ट्रीशीटर व कसया थाने में सर्वाधिक 5 चेन स्नेचर हैं। एसपी के निर्देश पर सभी थानों में हिस्ट्रीशीटर व चेन स्नेचर की पोस्टर लग गई है। इसके अलावा थानों के सार्वजनिक स्थालों पर उनका परिचय व फोटो सहित पोस्टर व बैनर लग रहा है। इससे कि उनकी सावर्जनिक रूप से बदनामी हो सके।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




