Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsKushinagar Police Conducts Night Duty Checks for Enhanced Security
तमकुहीराज सीओ समेत तीन अफसरों ने चेक की पुलिस की रात्रि कालीन ड्यूटी

तमकुहीराज सीओ समेत तीन अफसरों ने चेक की पुलिस की रात्रि कालीन ड्यूटी

संक्षेप:

Kushinagar News - कुशीनगर में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी ने रात में विभिन्न थाना क्षेत्रों का भ्रमण किया। पुलिसकर्मियों की ड्यूटी की जांच की गई और सभी कर्मचारी सक्रिय पाए गए। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए गए।

Jan 02, 2026 09:49 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share Share
Follow Us on

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में बीती रात क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज व दो थाना प्रभारी स्तर के अधिकारियों ने देर रात्रि तक विभिन्न थाना क्षेत्रों, पीआरवी वाहनों व महत्वपूर्ण स्थानों का भ्रमण कर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी चेक की। पुलिस कर्मी सभी पॉइंट्स पर तैनात मिले। क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज राकेश प्रताप सिंह ने थाना कोतवाली पडरौना, विशुनपुरा, तमकुहीराज, सेवरही व थाना रविन्द्रनगर धूस क्षेत्रान्तर्गत रात्रि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की चेकिंग की। भ्रमणशील पीआरवी वाहनों का निरीक्षण भी किया। सभी पीआरवी कर्मचारी अपने रूट चार्ट पर सतर्क व सक्रिय पाए गए। प्रमुख बैरियरों, पिकेट प्वाइंट्स तथा बिहार बॉर्डर प्वाइंट पर तैनात कर्मियों को प्रभावी गश्त, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर एवं सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसी तरह बीती रात एस एस आई जीतबहादुर यादव थाना रविन्द्रनगर धूस ने कोतवाली पडरौना, रामकोला व थाना नेबुआ नौरंगिया में रात्रि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की चेकिंग की। पीआरवी वाहनों का निरीक्षण किया। प्रमुख बैरियरों, पिकेट प्वाइंट्स एवं आसपास के बॉर्डर प्वाइंट्स पर ड्यूटीरत कर्मियों को सतर्कता एवं अपराध नियंत्रण के निर्देश दिये गये। पटहेरवा थानाध्यक्ष धीरेन्द्र राय ने थाना सेवरही, तरयासुजान एवं थाना तमकुहीराज क्षेत्रान्तर्गत रात्रि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों, पिकेट प्वाइंट, थाना कार्यालय, और हवालात की जांच की गई। पीआरवी वाहनों का निरीक्षण किया। सभी अपने रूट चार्ट पर सतर्क पाए गए।