पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, फायरिंग कर फैलाई थी दहशत

Apr 08, 2026 09:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share

Kushinagar News - कुशीनगर के कप्तानगंज कस्बे में पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर आदित्य साहनी को गिरफ्तार किया है, जो दो स्थानों पर फायरिंग कर दहशत फैला रहा था। मुठभेड़ में उसे पैर में गोली लगी और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। उसके पास से अवैध पिस्टल और बाइक बरामद की गई है।

पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, फायरिंग कर फैलाई थी दहशत

कुशीनगर। निज संवाददाता कप्तानगंज कस्बे में किसान चौक के पास दो स्थानों पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने मंगलवार की देर रात तड़के मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल भेजा गया है। उसके कब्जे से बाइक और अवैध पिस्टल बरामद की गई है। हालांकि उसका साथी अंधेरे का फायदा लेकर भाग निकला।बीते सोमवार की देर रात कप्तानगंज कस्बे में किसान चौक के पास बाइक सवार बदमाशों ने सभासद और एक अन्य व्यक्ति के घर चढ़ कर कई राउंड फायरिंग की थी। इलाके के लोग डर गए थे।

कप्तानगंज थाने में इस मामले में अज्ञात बदमाशों पर दो केस दर्ज किए गए हैं। घटना के बाद से ही अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु विभिन्न पुलिस टीमों का गठन कर चेकिंग की जा रही थी। इसी क्रम में मंगलवार की देर रात में थाना कप्तानगंज, थाना कसया व स्वाट की संयुक्त पुलिस टीमों द्वारा थाना कप्तानगंज क्षेत्रान्तर्गत हसनगंज भिवरा रोड के समीप घेराबंदी कर चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी, जिसको पुलिस टीमों द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्तियों द्वारा लक्ष्य साधकर पुलिस टीम पर जान मारने की नियत से फायर किया गया। जवाबी प्रतिरक्षा में पुलिस टीम द्वारा फायरिंग की गयी, जिससे एक व्यक्ति के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसका साथी अन्धेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घायल अभियुक्त की पहचान आदित्य साहनी पुत्र कमलेश साहनी निवासी बभनौली थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर के रुप में हुयी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से एक पिस्टल 32 बोर, एक खोखा कारतूस, दो जिन्दा कारतूस, मोटरसाइकिल और 1000 रुपये नगद आदि बरामद किया गया है।कप्तानगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है आदित्यपुलिस के अनुसार आदित्य साहनी थाना कप्तानगंज क्षेत्रान्तर्गत किसान चौक के पास दो स्थानों पर फायरिंग की घटना में मुख्य अभियुक्त है। थाना कप्तानगंज का 153 ए नंबर का हिस्ट्रीशीटर है। इसके ऊपर गुण्डा एक्ट की कार्यवाही भी पूर्व में की गयी है। उस पर पहले से आठ मुकदमे दर्ज हैं।मुठभेड़ में शामिल टीमप्रभारी निरीक्षक कसया आशुतोष सिंह, थानाध्यक्ष कप्तानगंज दीपक सिंह, प्रभारी स्वाट स्वतंत्र सिंह और चौकी प्रभारी कस्बा बबलू सोनकर तथा चौकी प्रभारी मथौली अंकित सिंह अपनी टीमों के साथ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।