देवतहा बाली लूट में मिले अहम सुराग, खुलासे के करीब पहुंची पुलिस
Kushinagar News - कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में चार दिन पहले ज्वेलरी कारोबारी से असलहा दिखाकर लूट की गई थी। पुलिस ने 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच की है और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। एएसपी सिद्धार्थ वर्मा और उनकी टीम लूट के मामले की तहकीकात कर रही है।

कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में चार दिन पूर्व दिनदहाड़े असलहा दिखा कर ज्वेलरी कारोबारी से नगदी व आभूषण आदि की लूट के खुलासा के करीब कुशीनगर पुलिस पहुंच गई। घटना के बाद से एडिशनल एसपी के नेतृत्व में पांच टीमें लगातार खुलासे के लिए प्रयासरत हैं। एएसपी स्वयं क्रांति चौराहे पर डेरा जमा कर जांच कर रही है। पुलिस को दो सौ से अधिक सीसी टीवी कैमरों को खंगालने तथा कुछ को हिरासत में लेकर सख्ती पूछताछ में क्लू हासिल हुआ है। कुशीनगर के साथ महराजगंज व गोरखपुर की पुलिस भी खुलासे में सहयोगी बन रही है। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के देवतहा बाली चौराहे के समीप से पिछले शनिवार को बदमाशों ने आभूषण व्यापारी सेमरा निवासी भीम वर्मा से आभूषण भरे बैग व 20 हजार रूपये असलहे दम पर लूट लिया था।
फरार हो गए थे। भीम वर्मा शाम पांच के बाद प्रतिदिन की तरह देवतहा बाजार स्थित अपनी आभूषण दुकान को बंद करके सेमरा घर जा रहे थे। बाजार से सहबजवा के रास्ते जाते समय गांव के बाहर एक बगीचे के समीप तीन की संख्या में पहले से मौजूद कार सवार बदमाशों ने भीम को असलहा दिखाकर रोका था। मौके पर असलहे से गिरा कारतूस भरा मैगजीन भी बरामद हुआ था। पुलिस ने ज्वेलरी कारोबारी की तहरीर पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना के बाद से ही एएसपी सिद्धार्थ वर्मा क्रांति चौराहा स्थित पुलिस चौकी पर डेरा जमाए हुए हैं। पुलिस की पांच टीमें लगातार क्षेत्र में तलाशी व सीसीटीवी फुटेज खंगाले में जुटी हुई है। पुलिस अब तक दो सौ से अधिक सीसी टीवी कैमरों को खंगाल चुकी है। लुटेरों की लोकेशन घटना स्थल से 35 किमी दूर तक पता चला। घटना के दिन सहबजवा, बरगदही, सेमरा, रायपुर बंजरिया के कुछ लोगों ने बताया कि उस दिन शाम को बहुत ही तेज रफ्तार में एक हल्का निजी कलर की कार भागते हुए कोटवा-घुघली मार्ग की ओर जा रही थी। खड्डा परिक्षेत्र के सीईओ वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि जांच टीम हर संभव प्रयास में जुटी है। --------- तीन की संख्या में बदमाशों ने स्वर्ण व्यापारी को असलहा लगा कर घटना को अंजाम दिया था। पुलिस टीमें लूट के खुलासे के करीब हैं। कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। शीघ्र ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। -सिद्धार्थ वर्मा, एएसपी कुशीनगर
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


