सीसीटीएनएस में कुशीनगर को मिला प्रदेश में पहला स्थान

Mar 01, 2026 02:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share Share
Follow Us on

Kushinagar News - पडरौना, निज संवाददाता।सीसीटीएनएस में बेहतर कार्य करने के लिए कुशीनगर पुलिस प्रदेश में नंवर स्थान हासिल की है। सीसीटीएनएस योजना की प्रगति के सम्बन्

सीसीटीएनएस में कुशीनगर को मिला प्रदेश में पहला स्थान

पडरौना, निज संवाददाता। सीसीटीएनएस में बेहतर कार्य करने के लिए कुशीनगर पुलिस प्रदेश में नंवर स्थान हासिल की है। सीसीटीएनएस योजना की प्रगति के सम्बन्ध में माह जनवरी- 2026 की रैंकिंग जारी हुई है। प्रदेश में अव्वल होने पर एसपी ने पुलिस कर्मियों को शुभकामनाएं दी है। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के कुशल निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सिद्धार्थ वर्मा (नोडल अधिकारी सीसीटीएनएस) के पर्यवेक्षण में एवं जनपदीय कोआर्डिनेटर आशीष सिंह (कंप्यूटर आपरेटर ग्रेड-बी) के प्रयास से क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रेकिंग नेटवर्क में पुलिस तकनीकी सेवाएं मुख्यालय द्वारा जनवरी-2026 के लिए जारी की गयी रैंकिंग में जनपद कुशीनगर पुलिस को 100 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

एसपी ने बताया कि सीसीटीएनएस के परफार्मेंस के संबंध में डाटा प्रत्येक माह एनसीआरबी को प्रेषित की जाती है, जिसे प्रगति डैशबोर्ड के नाम से जाना जाता है। इसकी मानीटरिंग केन्द्रीय स्तर पर की जाती है। सीसीटीएनएस पोर्टल के माध्यम से किसी भी अपराध से जुड़ी रिपोर्ट के साथ ही प्रकरण किस स्थिति में है, कितने आरोपी गिरफ्तार हुए, पुलिस मामले में किस स्तर पर विवेचना कर रही है आदि लगभग सभी जानकारियां चालान पेश होने तक की, हर गतिविधि को सीसीटीएनएस साफ्टवेयर में ऑनलाइन किया जाता है। इसमें मुख्य रूप से नागरिक सेवाएं संबंधित निस्तारण (चरित्र सत्यापन, कर्मचारी सत्यापन, किराएदार सत्यापन, पोस्टमार्टम अनुरोध व अन्य सत्यापन), गिरफ्तारी को शत-प्रतिशत ऑनलाइन फीड करना, फील्ड यूनिट द्वारा घटना स्थल पर निरीक्षण, पब्लिक ग्रीवांस पोर्टल पर शत-प्रतिशत आवेदन का निस्तारण, गिरफ्तार अभियुक्त का शत- प्रतिशत फिंगर प्रिंट करना आदि ऑनलाइन फीड किया जाता है। एसपी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय व जनपद के समस्त थानों पर सीसीटीएनएस में नियुक्त पुलिस कर्मियों को बधाई दी है। ------ आईजीआरएस निस्तारण के साथ सीसीटीएनएस के कार्य में प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करना गौरव की बात है। कुशीनगर पुलिस लगातार अपराधों पर अंकुश लगाने के साथ सभी क्षेत्र में बेहतर काम करके प्रदेश में अपना परचम लहरा रही है। इसके लिए सभी पुलिस कमिर्यों को बधाई। -केशव कुमार, एसपी कुशीनगर

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।