Kushinagar News: झाड़ियों से पटा न्यू पीएचसी, गंदगी से मरीज और स्वास्थ्यकर्मियों की परेशानी

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share

Kushinagar News: कुशीनगर के हाटा ब्लॉक स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडीह लौंगरापुर में सफाई व्यवस्था बदहाल है। परिसर झाड़ियों, घास-फूस और गंदगी से भरा है, जिससे मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों को परेशानी तथा संक्रमण, मच्छर-मक्खियों और जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा है। बाउंड्री टूटी और आवास जर्जर हैं। भाजपा नेता ने सफाई व मरम्मत की मांग की। सीएमओ ने सफाई कराने के निर्देश और आवास प्रस्ताव भेजने की बात कही।

Kushinagar News: झाड़ियों से पटा न्यू पीएचसी, गंदगी से मरीज और स्वास्थ्यकर्मियों की परेशानी

Kushinagar News: कुशीनगर । हाटा ब्लॉक के न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडीह लौंगरापुर में सफाई व्यवस्था बदहाल होने से मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य केंद्र का पूरा परिसर झाड़-झंखाड़, घास-फूस और गंदगी से पटा हुआ है। इससे जहां संक्रमण और मच्छर-मक्खियों का खतरा बना हुआ है। वहीं जहरीले जीव-जंतुओं के निकलने की आशंका से लोगों में भय है।

परिसर की गंदगी से मरीजों को परेशानी

परिसर की साफ-सफाई नहीं होने से मरीजों को काफी परेशानी होती है। झाड़ियों और घास-फूस के बीच मच्छर, मक्खियों समेत अन्य कीटों का प्रकोप बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार झाड़ियों से जहरीले जीव-जंतु भी निकल चुके हैं। इस स्वास्थ्य केंद्र पर भरवलिया, पिपरी, परसौना बुजुर्ग, नरकटिया, कुरमौटा, महुआडीह लौगरापुर और मदरहा सहित आसपास के कई गांवों के लोग इलाज कराने पहुंचते हैं। इसके बावजूद परिसर की नियमित सफाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। स्वास्थ्य केंद्र की बाउंड्री भी कई स्थानों पर टूटी हुई है। वहीं, स्वास्थ्य कर्मियों के लिए बने आवास जर्जर और बदहाल स्थिति में हैं। इससे स्वास्थ्य कर्मियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा नेता धनंजय मणि त्रिपाठी ने स्वास्थ्य केंद्र परिसर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए बीडीओ और सीएमओ को भी अवगत कराया है। उन्होंने परिसर की तत्काल सफाई कराने के साथ टूटी बाउंड्री और जर्जर आवास की मरम्मत कराने की मांग की है।

सफाई और मरम्मत को लेकर सीएमओ का बयान

न्यू पीएचसी महुआडीह लौंगरापुर में स्वास्थ्यकर्मियों के आवास जर्जर होने की जानकारी है। पूर्व में आवास के लिए प्रस्ताव गया है या नहीं, इसकी जानकारी हमें नहीं है। दोबारा से मेरे द्वारा प्रस्ताव भेजा जाएगा। रही बात साफ-सफाई की तो वहां के प्रभारी चिकित्साधिकारी को यह निर्देशित किया जाएगा कि वे ग्राम प्रधान व बीडीओ से सहयोग लेकर परिसर की साफ-सफाई कराएं।

-डॉ. चंद्रप्रकाश, सीएमओ-कुशीनगर

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦किस स्वास्थ्य केंद्र में सफाई व्यवस्था बदहाल है?−
हाटा ब्लॉक के न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडीह लौंगरापुर में सफाई व्यवस्था बदहाल है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकुशीनगरKushinagar News: झाड़ियों से पटा न्यू पीएचसी, गंदगी से मरीज और स्वास्थ्यकर्मियों की परेशानी