Kushinagar News: पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने में सहयोग करें राजनीतिक दल : एडीएम

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

Kushinagar News: कुशीनगर में एडीएम वैभव मिश्रा ने बताया कि चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के लिए निर्वाचक नामावली में 3433 मतदाताओं में से 946 के नाम और विवरण में संशोधन किया गया है। कोई नाम नहीं जोड़ा या हटाया गया है। राजनीतिक दलों से सहयोग मांगा गया है।

Kushinagar News: पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने में सहयोग करें राजनीतिक दल : एडीएम

Kushinagar News: कुशीनगर। विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली को शुद्ध, अद्यतन व त्रुटिरहित बनाने को लेकर एडीएम वैभव मिश्रा ने बताया कि निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन में कुल 3433 मतदाताओं में से 946 मतदाताओं के नाम और विवरण में संशोधन किया गया है। हालांकि वर्तमान निर्वाचक नामावली में अभी तक किसी भी मतदाता का नाम न तो जोड़ा गया है और न ही हटाया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपने-अपने स्तर पर मतदाता सूची का अवलोकन करने की अपील की हे। उन्होंने नाम जोड़ने और अपात्र मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग देने को कहा।

उन्होंने कहा कि निर्वाचक नामावली जितनी अधिक शुद्ध और अद्यतन होगी निर्वाचन प्रक्रिया उतनी ही पारदर्शी और निष्पक्ष होगी। बैठक में एक नवंबर 2025 को आधार मानकर तैयार की गई निर्वाचक नामावली के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से शिकायत और आपत्तियों की जानकारी भी ली गई। प्रतिनिधियों ने सूची को लेकर किसी प्रकार की शिकायत या आपत्ति नहीं होने की बात कही। इसपर एडीएम ने निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और शुचिता बनाए रखने के लिए अधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकुशीनगरKushinagar News: पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने में सहयोग करें राजनीतिक दल : एडीएम