Kushinagar News: डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

Kushinagar News: कुशीनगर में होने वाले डोल मेले को लेकर अधिकारियों ने आयोजन समितियों को धार्मिक नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी है। मेले में अश्लील गीत और नृत्य नहीं होंगे। डीजे की आवाज पर भी प्रतिबंध है। पुलिस शांतिपूर्ण आयोजन के लिए मौजूद रहेगी और आने वाली समस्याओं से निपटने के लिए विशेष बल तैनात रहेगा।

Kushinagar News: डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

Kushinagar News: कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर दिन गुरुवार को होने वाले नगर में डोल मेले को लेकर अधिकारियों ने आयोजन समितियों को धार्मिक मर्यादा और शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की सख्त हिदायत दी हे। स्पष्ट किया गया कि मेले में अश्लील गीत, नृत्य और ऐसा कोई कार्यक्रम नहीं होगा, जिससे किसी धर्म या समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हों।सीओ कसया डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि डोल मेला धार्मिक आयोजन है इसलिए सभी समितियां नियमों का पालन करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि माही-मनीषा का कार्यक्रम नहीं होगा और किसी भी तरह का आर्केस्ट्रा डांस आयोजित नहीं किया जाएगा। मानक के विपरीत डीजे बजाने अथवा उसकी ऊंचाई बढ़ाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

कहा कि पुलिस का उद्देश्य धार्मिक आयोजन में अनावश्यक हस्तक्षेप करना नहीं है। शांतिपूर्ण आयोजन के लिए पुलिस मौजूद रहेगी और किसी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए स्पेशल फोर्स तैनात रहेगी। एसडीएम योगेश्वर सिंह ने कहा कि धार्मिक त्योहारों को धार्मिक तरीके से मनाया जाए। डीजे की तेज आवाज से लोगों को परेशानी होती है, इसलिए निर्धारित मानक के अनुरूप ही ध्वनि रखी जाए। उन्होंने सभी से भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की। कोतवाली प्रभारी दीपक सिंह ने कहा कि पुलिस प्रशासन डोल मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकुशीनगरKushinagar News: डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई