कुशीनगर सांसद विजय दुबे को मिलेगा आईकॉन अवार्ड
Kushinagar News - कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दुबे को दादा साहेब फाल्के मिनिस्टर, एमपी एवं एमएलए गोल्ड अवार्ड 2026 समारोह में जनसेवा और क्षेत्र के विकास के लिए सम्मानित किया जाएगा। यह समारोह 10 मार्च को दिल्ली में होगा, जहाँ देशभर के जनप्रतिनिधियों को भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

कुशीनगर। लोकसभा क्षेत्र कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दुबे को दादा साहेब फाल्के आईकॉन अवॉर्ड फिल्म ऑर्गेनिशन द्वारा आयोजित दादा साहेब फाल्के मिनिस्टर, एमपी एवं एमएलए गोल्ड अवार्ड 2026 समारोह में एमपी यूपी आईकॉन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें जनसेवा, सामाजिक योगदान एवं क्षेत्र के विकास में उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया जा रहा है। सम्मान समारोह का आयोजन 10 मार्च दिन मंगलवार को दिल्ली में होगा।समारोह में देशभर के जनप्रतिनिधियों एवं विशिष्ट व्यक्तियों को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। सांसद विजय कुमार दुबे को यह सम्मान बेस्ट आइकॉन एमपी उत्तर प्रदेश 2026 की श्रेणी में दिया जाएगा।
आयोजक संस्था की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार यह सम्मान उन सांसदों और विधायकों को प्रदान किया जाता है, जो अपनी जनता, अपने क्षेत्र और अपने कर्तव्यों के प्रति पूर्ण निष्ठा, समर्पण और सेवा भाव से कार्य करते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, सभी विधायक व सांसद के समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है और इसे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


