Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsKushinagar Meeting CDO Orders Swift Approval of 177 Pending Applications
जिला उद्योग की बैठक में 177 आवेदन पत्र लंबित होने पर सीडीओ ने जताई नाराजगी

जिला उद्योग की बैठक में 177 आवेदन पत्र लंबित होने पर सीडीओ ने जताई नाराजगी

संक्षेप: Kushinagar News - कुशीनगर में मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई बैठक में 177 आवेदन बैंकों में लंबित होने पर नाराजगी व्यक्त की गई। उन्होंने शीघ्र स्वीकृति का आदेश दिया और विभिन्न विकास कार्यों तथा युवा उद्यमी योजना के तहत आवेदन पत्रों की समीक्षा का निर्देश दिया।

Sat, 15 Nov 2025 10:27 AMNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share Share
Follow Us on

कुशीनगर। मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बन्धु/व्यापार बन्धु / श्रम बन्धु की बैठक आयोजित हुई। इसमें 177 आवेदन बैंकों में लंबित होने पर सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए शीघ्र स्वीकृत करने का आदेश दिया। बैठक में मेसर्स विशाल ट्रेडिंग कम्पनी मुसहर बस्ती जंगल बेलवां पडरौना के इकाई स्थल के सम्पर्क मार्ग के पक्का निर्माण /चौडीकरण मामला के संबंध में नगर पालिका पडरौना द्वारा उस कार्य के लिए दोबारा टेंडर जारी किए जाने की जानकारी दी गई। बुद्धा वाटर पार्क एवं रिजॉर्ट एन एच -28 भैंसहा के लंबित धारा 80 से संबंधित मामले में मुख्य विकास अधिकारी ने उप जिलाधिकारी कसया से वार्ता की गई तथा मामले के निस्तारण का निर्देश दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

युवा उद्यमी योजना अंतर्गत अब तक कुल 177 आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से बैंकों को प्रेषित किए जाने के क्रम में बैंकवार लंबित आवेदनों के संबंध में समीक्षा कर निस्तारण करने का निर्देश दिया। कसया के गोला बाजार स्थित उद्योग विभाग की भूमि की पैमाईश के संबंध में उपायुक्त उद्योग द्वारा पैमाईश का कार्य पूर्ण कर लिए जाने की जानकारी दी गई। मुख्य विकास अधिकारी ने श्रमिकों के लिए कन्या विवाह योजना अंतर्गत निर्देशित किया कि जो भी श्रमिक कार्यालय में आए उसका आवेदन ऑनलाइन कराते हुए उचित मार्गदर्शन करें। इस दौरान जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार पाण्डेय, उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन, श्रम प्रवर्तन अधिकारी अलंकृता उपाध्याय, डीएसटीओ के अतिरिक्त अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ उद्यमी संघ के अध्यक्ष रामअशीष जायसवाल एवं अन्य उद्यमी व व्यापारी उपस्थित रहे।