175 मरीज वेटिंग में, अब मेडिकल कॉलेज में सुधरेगी डायलिसिस व्यवस्था

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

कुशीनगर के मेडिकल कॉलेज में किडनी रोगियों के लिए डायलिसिस यूनिट की बेड क्षमता बढ़ाई जा रही है। 20 बेड का अलग वार्ड तैयार हो रहा है, जिससे वेटिंग में बैठे 175 मरीजों को शीघ्र सुविधा मिलेगी। प्राचार्य ने यूपी एनएचएम से अतिरिक्त मशीनों की मांग की थी, जो स्वीकृत हो गई हैं।

175 मरीज वेटिंग में, अब मेडिकल कॉलेज में सुधरेगी डायलिसिस व्यवस्था

कुशीनगर। किडनी के जिन रोगियों को डायलिसिस कराने की जरुरत है और वेटिंग अधिक होने के कारण नंबर नहीं मिल पा रहा है, उनकी यह समस्या शीघ्र दूर होने वाली है। क्योंकि जनपद मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज के डायलिसिस यूनिट में बेड की क्षमता बढ़ने वाली है। 20 बेड का अलग वार्ड तैयार किया जा रहा है। इसके पूरा होते ही मशीनें लगाई जाएंगी। जनपद मुख्यालय पर यह अस्पताल जब संयुक्त जिला चिकित्सालय के तौर पर संचालित होता था, तब 1 नवंबर, 2018 को इसमें 10 बेड से डायलिसिस यूनिट की शुरुआत हुई थी। बाद में मरीजों की संख्या बढ़ी तो इसकी क्षमता बढ़ाकर 20 बेड की हुई, लेकिन इसके बावजूद मरीजों की संख्या निरंतर बढ़ती रही। इस वजह से जनपद के ऐसे किडनी रोगियों को, जिन्हें डायलिसिस कराना अनिवार्य है, उन्हें यह सुविधा नहीं मिल पा रही है।

डायलिसिस की वर्तमान स्थिति

क्योंकि अभी भी 175 मरीजों की वेटिंग चल रही है। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है, जिसके चलते अलग से किसी मरीज की डायलिसिस नहीं हो पा रही। फिर चाहे वह कितना भी गंभीर मरीज क्यों न हो। अभी यहां 159 एक्टिव मरीज हैं, जिनकी यहां डायलिसिस होती है। गंभीर हालत वाले मरीजों को प्राइवेट में अधिक रुपये खर्च कर डायलिसिस कराना पड़ रहा है।

अतिरिक्त मशीनों की मांग

मरीजों की इस परेशानी को देखते हुए मार्च में प्राचार्य डॉ. सुभाष गुप्ता ने यूपी एनएचएम के मिशन निदेशक को पत्र भेजकर यहां 20 अतिरिक्त मशीनें बढ़ाए जाने की मांग की थी, जिसकी स्वीकृति मिल गई है। यहां 20 बेड का अलग से वार्ड बनाया जा रहा है। इसके लिए बगल में मौजूद चाइल्ड वार्ड को सर्जिकल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है और इसमें तैयारी चल रही है। डायलिसिस में प्रति मरीज 150 लीटर पानी खर्च होता है।

भविष्य की योजनाएँ

डायलिसिस यूनिट के प्रबंधक मोहम्मद कैश ने बताया कि 20 बेड का अतिरिक्त वार्ड तैयार हो रहा है। उसके पूर्ण हो जाने पर मशीनें लगेंगी, जिससे वेटिंग खत्म होगी और मरीजों की समय पर डायलिसिस हो सकेगी। अभी यहां 159 एक्टिव मरीज हैं, जबकि 175 वेटिंग में है।

सामान्य प्रश्न

किडनी रोगियों के लिए डायलिसिस यूनिट की क्षमता कितनी बढ़ाई जा रही है?
डायलिसिस यूनिट की क्षमता 20 बेड बढ़ाई जा रही है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।