Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsKushinagar Medical College Cracks Down on Illegal Ambulance Operations
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने पकड़ी प्राइवेट एंबुलेंस

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने पकड़ी प्राइवेट एंबुलेंस

संक्षेप:

Kushinagar News - कुशीनगर के मेडिकल कॉलेज में बिचौलियों के खिलाफ अभियान जारी है। प्राचार्य ने शुक्रवार को बिना अनुमति के एक प्राइवेट एंबुलेंस को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। एंबुलेंस चालक एक मरीज को निजी अस्पताल ले जाने का प्रयास कर रहा था। प्राचार्य ने सुरक्षा कर्मियों को ऐसी एंबुलेंस पर नजर रखने का निर्देश दिया है।

Nov 15, 2025 10:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share Share
Follow Us on

कुशीनगर। मेडिकल कॉलेज में बिचौलियों की धरपकड़ के लिए अभियान लगातार जारी है। प्राचार्य ने शुक्रवार को एक प्राइवेट एंबुलेंस अस्पताल परिसर में पकड़ा गया। प्राचार्य ने एंबुलेंस और चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। जनपद मुख्यालय स्थित संयुक्त जिला चिकित्सालय से संबद्ध स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज में एक प्राइवेअ एंबुलेंस को बिना अनुमति के प्रवेश करते हुए पकड़ा गया। यह एंबुलेंस का चालक एक मरीज को निजी अस्पताल ले जाने की कोशिश कर रहा था। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके शाही ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस को रोका और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद चालक को हिरासत में ले लिया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सूत्रों के मुताबिक मेडिकल कॉलेज में कई पुरुष और महिला दलाल सक्रिय हैं, जो मरीजों को निजी अस्पताल में ले जाने के लिए बहकाते हैं। बताया जा रहा है कि मांतुल्य हॉस्पिटल में जन्मे एक नवजात की हालत बिगड़ने पर उसे पहले जिला अस्पताल और फिर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। इसी दौरान एक प्राइवेट एंबुलेंस चालक नवजात को लेकर तीमारदारों को बहकाने का प्रयास कर रहा था। प्राचार्य को सूचना मिली तो उन्होंने तत्काल एंबुलेंस को रोककर पुलिस के हवाले कर दिया। डॉ. आरके शाही ने कहा कि मेडिकल कॉलेज परिसर में किसी प्राइवेट एंबुलेंस की अनुमति नहीं है। सुरक्षाकर्मियों को कोई भी प्राइवेट एंबुलेंस परिसर में दिखने पर तत्काल रोककर सूचना देने को कहा गया है। अगली बार कोई प्राइवेट एंबुलेंस दिखा तो उसके चालक पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।