Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsKushinagar Man Accuses Police of Inaction Over Garage Destruction and Threats
गैराज तोड़ने का आरोप, थाने में दी तहरीर

गैराज तोड़ने का आरोप, थाने में दी तहरीर

संक्षेप:

Kushinagar News - कुशीनगर के पटहेरवा थाना क्षेत्र के रघुनाथ राय ने सीओ को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उसके गैराज को तोड़ने की कोशिश की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं की और समझौता करने का दबाव बना रही है। सीओ ने कार्रवाई के लिए पुलिस को निर्देश दिए हैं।

Nov 14, 2025 09:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share Share
Follow Us on

कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने तमकुहीराज सीओ को प्रार्थना पत्र देकर उसके हिस्से की जमीन में बने गैराज को कुछ लोगों द्वारा तोड़ने व विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि शिकायती पत्र देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है, जबकि मामले में पटहेरवा पुलिस जबरन समझौता करने का दबाव बना रही है। पटहेरवा थाना क्षेत्र के अमरवा खुर्द निवासी रघुनाथ राय ने गुरुवार को सीओ राकेश प्रताप सिंह को प्रार्थना पत्र सौंपकर पटहेरवा पुलिस पर एक आरोपी को बचाने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बीते 28 अक्टूबर कों जब परिवार के सदस्य छठ पूजा में शामिल होने के लिए छठ घाट पर गए थे, उसी दौरान पट्टीदारी के दो लोगों ने उनके गैराज में तोड़फोड़ की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विरोध करने पर पीड़ित के साथ मारपीट करने एवं जान माल की धमकी दिए। जब उसने पटहेरवा पुलिस से मामले में कार्रवाई के लिए तहरीर दिया तो पुलिस दोनों पक्षों में समझौता करने का दबाव बना रही है। उसका यह भी आरोप था इसके पूर्व भी आरोपियों ने गैराज तोड़ने का प्रयास किया था। तब भी कार्रवाई के लिए थाने में शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन उस मामले में भी पुलिस ने जबरन सुलह करा दिया। इस संबंध में सीओ तमकुहीराज राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई के लिए पटहेरवा पुलिस को निर्देश दिए गए हैं।