Kushinagar News: सड़क क्षतिग्रस्त होने से राहगीर परेशान
हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Kushinagar News: कुशीनगर के मुख्य मार्ग क्षतिग्रस्त होने से राहगीरों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों की अनदेखी के कारण कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। कौवासार से पकडीयार को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग और दुबरहा माइनर के पुल के किनारे रेलिंग की कमी है।

Kushinagar News: कुशीनगर। क्षेत्र के मुख्य मार्ग क्षतिग्रस्त होने से राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत के बाद भी संबंधित अधिकारी इसपर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे किसी दिन यहां बड़ी दुर्घटना हो सकती है। क्षेत्र के कौवासार से पकडीयार को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग मठिया आलम गांव के बनचहरी टोला में स्तिथ पुल के किनारे क्षतिगस्त हो गया है। वहीं दुबरहा माइनर पर बनें एक पुल के दोनों तरफ रेलिंग नहीं है और सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे रात के अंधेरे में अनजान राहगीरों के लिए बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है।


