मध्यस्थता अभियान एवं मेगा विधिक सहायता शिविर 22 को

Feb 07, 2026 09:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share

Kushinagar News - कुशीनगर के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मध्यस्थता अभियान 2.0 और 22 फरवरी को होने वाले मेगा विधिक सहायता शिविर की दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सभी तहसीलों में पराविधिक स्वयंसेवकों को जन जागरूकता फैलाने और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए निर्देशित किया गया है।

मध्यस्थता अभियान एवं मेगा विधिक सहायता शिविर 22 को

कुशीनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर के सचिव प्रभात सिंह ने राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 2.0 एवं 22 फरवरी को आयोजित होने वाले मेगा/वृहद विधिक सहायता व सेवा शिविर के संबंध में दिशानिर्देश जारी किए हैं। जिले की समस्त तहसीलों, थानों, वृद्धाश्रमों, नारी निकेतनों, राजकीय संप्रेक्षण गृहों सहित अन्य स्थलों पर तैनात पराविधिक स्वयंसेवकों को निर्देशित किया कि वे शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाएं। आम जनमानस को इस मेगा शिविर की जानकारी दें। उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, श्रमिक पेंशन योजना, विश्वकर्मा सम्मान योजना, किसानों से संबंधित योजनाएं, दिव्यांगजनों के लिए संचालित योजनाएं सहित अन्य समस्त विभागीय योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।