
प्रचार के लिए क्षेत्र में निकले अधिकारी, लोगों को किया जागरूक
Kushinagar News - कुशीनगर में एक दिसंबर से विद्युत बिल समायोजन योजना की शुरुआत होगी। उपखंड अधिकारियों ने तीन दिन जागरूकता अभियान चलाया। रजिस्ट्रेशन के लिए उपभोक्ताओं को 2000 रुपये जमा करने होंगे, जिसमें 25% छूट और ब्याज पर 100% छूट मिलेगी। बड़े बकायेदारों के लिए किस्तों में भुगतान करने का विकल्प उपलब्ध है।
कुशीनगर। एक दिसंबर से शुरू होने वाले विद्युत बिल समायोजन के जारी किए गए छूट का प्रचार-प्रसार उपखंड के अधिकारियों ने लगातार तीन दिन तक जागरूकता अभियान चलाया। तीन चरणों में चलने वाली योजना के प्रथम चरण के लिए एक दिसम्बर से पंजीकरण शुरू होगा। उपखंड अधिकारी चंदन सिंह, जेई रविन्द्र कुमार और मीटर के जीएमटी रत्नेश मल्ल अन्य कर्मचारियों के साथ बुधवार को ई-रिक्शा पर ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाकर पहले आओ-अधिक पाओ के नारे के साथ प्रचार-प्रसार शुरू कराया, जो तीसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। पूरे नगर में भ्रमण कर अधिकारियों ने बताया कि एक दिसंबर से रजिस्ट्रेशन शुरू होगा।
उपभोक्ता को रजिस्ट्रेशन कराने के लिए दो हजार रुपये जमा करना होगा। यह धन उनके फाइनल बिल जमा करते समय उनके बकाया धनराशि में समायोजित कर दी जाएगी। इस छूट की योजना में बड़े बकायेदारों को भुगतान करने के लिए किस्त बनाने की भी सुविधा दी गई है। प्रथम चरण में रजिस्ट्रेशन के 30 दिन के अंदर भुगतान करने पर उपभोक्ता को 25 फीसदी का छूट उसके मूल बकाए पर मिलेगा। ब्याज पर शत-प्रतिशत छूट दिया गया है। बड़े बकायेदारों जो किस्तों में भुगतान करना चाहते हैं, उन्हें प्रथम किस्त के रूप में 750 रुपये जमा करना होगा। इसके बाद प्रत्येक महीने के विद्युत बिल के साथ उन्हें किस्त की राशि जमा करनी होगी। विभाग ने 750 व 500 रुपये दो तरह के किस्त की व्यवस्था दी है। उपभोक्ता अपने अनुसार इनमें से किसी भी मासिक किस्त का चयन कर सकता है। दूसरा चरण 1 जनवरी 2026 व तीसरा चरण 1 फरवरी से शुरू होगा। दूसरे चरण में मूल बकाए पर छूट का प्रतिशत 20 व तीसरे चरण में यह प्रतिशत घटकर 15 हो जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




